City News Uttar Pradesh
जयकारों के बीच मां दुर्गा का विसर्जन: श्रद्धा, आस्था व सुरक्षा का दिखा अद्भुत
उत्तर प्रदेश

जयकारों के बीच मां दुर्गा का विसर्जन: श्रद्धा, आस्था व सुरक्षा का दिखा अद्भुत

दशहरा विजयादशमी पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || कल्लू सिंह राजपूत ( भाजपा जिलाध्यक्ष बांदा ) विज्ञापन

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। नवरात्र की नौ दिनी साधना और भक्ति के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाएं गुरुवार को जय अंबे, जय जगदंबे के गगनभेदी उद्घोषों के बीच विदाई के सफर पर निकल पड़ीं। जगह-जगह सजी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में झांकियों की शक्ल में विराजमान देवियों की प्रतिमाओं ने पूरे शहर को भक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया।

जयकारों के बीच मां दुर्गा का विसर्जन: श्रद्धा, आस्था व सुरक्षा का दिखा अद्भुत

सुबह से ही पंडालों में विराजमान मां दुर्गा की प्रतिमाओं को उठाकर सजाई-संवारी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रखा गया। बलखंडी नाका से केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति ने टोकन जारी किए और उसी क्रम में प्रतिमाओं का काफिला शहर की मुख्य सड़कों महेश्वरी देवी मंदिर, प्रकाश टाकीज, शंकर गुरु चौराहा, अमर टाकीज, जामा मस्जिद,जिला परिषद, खूटी चौराहा, बाबूलाल चौराहा, पुराने ओवरब्रिज, रोडवेज और संकट मोचन मार्ग से गुजरते हुए केन नदी तक पहुंचा।

दशहरा विजयादशमी पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || अंकित बासु ( बांदा नगर पालिका अध्यक्ष, प्रतिनिधि ) विज्ञापन

श्रद्धालु जगह-जगह खड़े होकर देवी की झलक पाने को आतुर थे। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी जयकारे लगाते हुए मां को विदाई देने पहुंचे। केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति ने शहर भर के पंडाल आयोजकों को उनके अनुशासित और आकर्षक आयोजन के लिए शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।

जयकारों के बीच मां दुर्गा का विसर्जन: श्रद्धा, आस्था व सुरक्षा का दिखा अद्भुत

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अमित सेठ भोलू, संरक्षक राजकुमार शिवहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, विधायक प्रकाश द्विवेदी, पालिका अध्यक्ष मालती बासु एवं उनके प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज समेत तमाम जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन मौजूद रहे।

जयकारों के बीच मां दुर्गा का विसर्जन: श्रद्धा, आस्था व सुरक्षा का दिखा अद्भुत

केन नदी में विसर्जन का दृश्य बेहद अद्भुत और भावुक था। नाव के जरिए बारी-बारी से सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील था। हर मार्ग पर भारी पुलिस बल, सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।

जयकारों के बीच मां दुर्गा का विसर्जन: श्रद्धा, आस्था व सुरक्षा का दिखा अद्भुत

डीएम जे. रीभा और एसपी पलाश बंसल खुद मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे। विसर्जन के दौरान भक्तों की आंखें नम हो गईं। “अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाएं जल में विलीन हुईं। आस्था, भक्ति और भावुकता का संगम देखने लायक था।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महोबा की मेडिकल कालेज हेतु गोहार : गरीबों की सुनों सरकार

City News Uttar Pradesh

दुल्हन के भाई पर दबंग ने तमंचे से झोंका फायर, पुलिस ने अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

विधायक प्रकाश में ‘जनसेवा की दिव्य शक्ति’ : खेतों की चौपाल से जनता के ‘दिलों’ में छाए

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘जनसंवेदना’ का निरंतर लिख रहे ‘नया अध्याय’: गांव की चौपाल पर ‘समाधान का मंच’

City News Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हुआ संपन्न: ईवीएम में कैद हुई 2,533 प्रत्याशियों की किस्मत, अब 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

City News Uttar Pradesh

बांदा : हाइवे पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते मौत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़