City News Uttar Pradesh
कृषि मंत्री की कड़ी समीक्षा: अधिकारियों को सख्त आदेश, खाद वितरण में ढिलाई नहीं बर्दाश्त
उत्तर प्रदेश

कृषि मंत्री की कड़ी समीक्षा: अधिकारियों को सख्त आदेश, खाद वितरण में ढिलाई नहीं बर्दाश्त

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सर्किट हाउस में जिले की कृषि योजनाओं और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी, उप कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि जनपद में उर्वरक की कमी किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए। बैठक में बताया गया कि जिले में अभी खाद का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और जल्द ही डीएपी की एक नई रैक बांदा पहुंच जाएगी। इसे वितरण केन्द्रों के जरिए किसानों तक पहुंचाने के आदेश दिए गए।

कृषि मंत्री की कड़ी समीक्षा: अधिकारियों को सख्त आदेश, खाद वितरण में ढिलाई नहीं बर्दाश्त

कृषि मंत्री ने पीसीएफ अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि गोदामों में रखी खाद तुरंत वितरण केन्द्रों तक भेजी जाए ताकि किसान समय पर उर्वरक हासिल कर सकें। मंत्री ने कहा कि इस बार अतिवृष्टि ने जिले में फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इसलिए बीमा कंपनियों को सख्ती से आदेश दिया जाएगा कि फसल क्षति का क्लेम जल्द से जल्द किसानों के खाते में भेजा जाए। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि किसान को राहत देने में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाएं किसानों तक तभी सार्थक हैं, जब लाभ सीधे खेत तक पहुंचे। कृषि मंत्री शाही ने स्पष्ट किया कि बुंदेलखंड के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर स्तर पर गंभीर है। खाद, बीज, मशीनरी और बीमा योजनाओं से अब किसानों को राहत मिलेगी और उनकी खेती की लागत घटेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत का बिसंडा में भव्य स्वागत : व्यावसायिक प्रतिष्ठान का किया उदघाटन

City News Uttar Pradesh

Banda : स्वास्थ्य विभाग ने तेज की कोरोना टीकाकरण की मुहिम, समूह के आधार पर होगा कोरोना टीकाकरण …

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव,आरक्षण चार्ट अवलोकन की नहीं बढ़ेगी तिथि ….

बांदा में अद्भुत शिव भगवान की मूर्ति : गले से फूटी जलधारा

City News Uttar Pradesh

महाकुंभ तैयारियां तेज़: चित्रकूट में सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात पर मंथन

City News Uttar Pradesh

विश्व हिंदू महासंघ द्वारा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का पांच दिवसीय जन्म उत्सव धूमधाम से हुआ सम्पन्न

ब्रेकिंग न्यूज़