City News Uttar Pradesh
भाजपा का बड़ा ऐलान: अहिल्याबाई होल्कर की विचारधारा पर चल रही मोदी-योगी सरकार
उत्तर प्रदेश

भाजपा का बड़ा ऐलान: अहिल्याबाई होल्कर की विचारधारा पर चल रही मोदी-योगी सरकार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्मशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के समापन पर बांदा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा के बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारें अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण कर रही हैं।

भाजपा का बड़ा ऐलान: अहिल्याबाई होल्कर की विचारधारा पर चल रही मोदी-योगी सरकारभाजपा का बड़ा ऐलान: अहिल्याबाई होल्कर की विचारधारा पर चल रही मोदी-योगी सरकार

भाजपा का यह संदेश स्पष्ट था “त्याग, सेवा और सामाजिक न्याय के प्रतीक अहिल्याबाई के विचार ही हैं हमारी सरकार की रीढ़।” प्रकाश पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में त्याग, सेवा, धर्म और न्याय को सर्वोपरि रखते हुए शासन किया। यही आदर्श प्रधानमंत्री मोदी के ‘न्यू इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दिशा दे रहे हैं।

भाजपा का बड़ा ऐलान: अहिल्याबाई होल्कर की विचारधारा पर चल रही मोदी-योगी सरकार

कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा,शिक्षा, स्वरोजगार,धर्म और संस्कृति हर क्षेत्र में अहिल्याबाई होल्कर का योगदान अतुलनीय रहा है। उनकी विरासत को केंद्र और प्रदेश सरकारें आगे बढ़ा रही हैं।

भाजपा का बड़ा ऐलान: अहिल्याबाई होल्कर की विचारधारा पर चल रही मोदी-योगी सरकार

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अहिल्याबाई को धर्म सुधारक, प्रगतिशील नेता और स्त्री-सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल बताया। उन्होंने कहा, उनका जीवन महिलाओं के सम्मान, सामाजिक न्याय और राष्ट्र की अखंडता के लिए समर्पित था।

भाजपा का बड़ा ऐलान: अहिल्याबाई होल्कर की विचारधारा पर चल रही मोदी-योगी सरकार

नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू, कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

भाजपा का बड़ा ऐलान: अहिल्याबाई होल्कर की विचारधारा पर चल रही मोदी-योगी सरकार

जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना, रजत सेठ, अनिरुद्ध त्रिपाठी, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बड़ोखर मंडल अध्यक्ष श्यामबाबू पाल ने किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

घरेलू गैस सिलेंडर का हो रहा ‘व्यावसायिक’ उपयोग: प्रशासन क्यों है ‘खामोश’ ?

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश हुए ‘भावुक’: थामा परिवार का हाथ, बोले- सरकार को देना होगा सहारा

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग नें नहीं मनाया अवकाश, निरीक्षण कार्य में कराई परेड ! …

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड के किसानों पर ‘दहशत’ का साया: ‘हाहाकार’ के बनते जा रहे ‘आसार’ !

City News Uttar Pradesh Desk

मेरी सच्ची बोली बड़े नेताओं की मुश्किल : असदुद्दीन ओवैसी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: ‘विज्ञान’ ही भारत की असली शक्ति, छात्रों की प्रतिभा ने मनवाया ‘लोहा’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़