26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मौत की चमक ने 'बुझा' दी दोस्तों जिंदगियाँ: एक झटके में तीन परिवारों की 'उजड़' गई दुनिया
उत्तर प्रदेश

मौत की चमक ने ‘बुझा’ दी दोस्तों जिंदगियाँ: एक झटके में तीन परिवारों की ‘उजड़’ गई दुनिया

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ‘दिल दहला’ देने वाला ‘सड़क हादसा’ सामने आया, जिसने ‘तीन परिवारों’ की ‘खुशियां एक झटके में उजाड़’ दीं। एक ही बाइक पर सवार ‘तीन जिगरी दोस्तों’ की जिंदगी ‘कुछ पलों में खत्म’ हो गई। अज्ञात वाहन की ‘तेज रोशनी’ के कारण बाइक सवार ‘तीन युवक’ संतुलन खो बैठे और सड़क किनारे जानवर बांधने के लिए गड़े खूंटे से टकराने के बाद शीशम के पेड़ से जा भिड़े। इस ‘भयावह हादसे में तीनों दोस्तों की मौत’ हो गई।

मौत की चमक ने 'बुझा' दी दोस्तों जिंदगियाँ: एक झटके में तीन परिवारों की 'उजड़' गई दुनिया

हादसा फतेहगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास रविवार रात करीब 9:30 बजे हुआ। मृतक चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और एक दोस्त को उसके बुआ के घर छोड़ने जा रहे थे। भरतकूप थाना क्षेत्र के ब्यूर गांव निवासी राजाबाबू (35) अपने मित्र अर्जुन (35) और रसिन गांव निवासी धीरेंद्र उर्फ धीरू द्विवेदी (27) के साथ बाइक से निकले थे। धीरेंद्र को उसकी बुआ के घर कल्याणपुर छोड़ने के बाद तीनों वापस लौटने वाले थे, लेकिन रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही थी।

सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत: परिजनों ने लगाया जाम, दो घंटे हाईवे रहा बाधित

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन की तेज रोशनी पड़ते ही बाइक चला रहे राजाबाबू संतुलन नहीं संभाल सके। बाइक पहले सड़क किनारे जानवर बांधने के लिए गड़े लोहे के खूंटे से टकराई और फिर तेजी से आगे लगे शीशम के पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर फतेहगंज थाना प्रभारी रामकिशोर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को तुरंत नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। नरैनी सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने राजाबाबू और धीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अर्जुन को प्राथमिक उपचार के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां देर रात उसने भी दम तोड़ दिया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में मगरमच्छों का ‘कुनबा’ हुआ दो गुना: नदी में धूप सेंकते आते हैं नजर

Banda : निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का शुरू होगा सिलसिला, सीएम योगी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से किया योजना का शुभारंभ …

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित व पदाधिकारी नजरबंद: भाजपा पर दलित विरोधी नीतियों का आरोप

City News Uttar Pradesh

आयुक्त के निर्देश : रात्रिकालीन सफाई का अधिकारी करें निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

Banda : सात राज्यों का किसान मेला क्या धो पाया किसानों के मनों का मलाल ? “खुदा जानें ” ! …

City News Uttar Pradesh

जल जीवन मिशन को मिलेगी तेज रफ्तार : रामकेश निषाद

ब्रेकिंग न्यूज़