City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश बोले: "जी राम जी कानून" से गांवों में बदलेगी तस्वीर, बनेगा 'विकसित भारत'
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश बोले: “जी राम जी कानून” से गांवों में बदलेगी तस्वीर, बनेगा ‘विकसित भारत’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ग्रामीण “भारत के भविष्य” को “नई दिशा” देने वाले “विकसित भारत- जी राम जी कानून” को लेकर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने जनता को बड़ा संदेश दिया है। इसे “ऐतिहासिक और क्रांतिकारी” सुधार बताया। मंत्री रामकेश नें यह बात मीडिया से वार्ता में दी। राज्य मंत्री नें कहा कि यह “कानून ग्रामीण भारत के आत्मसम्मान, अधिकार और सुरक्षा की मजबूत नींव” रखेगा और “देश को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य” तक पहुंचाने में “निर्णायक भूमिका” निभाएगा।

मंत्री रामकेश बोले: "जी राम जी कानून" से गांवों में बदलेगी तस्वीर, बनेगा 'विकसित भारत'

राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी कानून केवल एक सरकारी योजना नहीं,बल्कि ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने का मजबूत संकल्प है। इस कानून के तहत हर ग्रामीण परिवार को 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार, पारदर्शी कार्यप्रणाली और मजदूरों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब गरीब के नाम पर राजनीति नहीं, बल्कि गरीब के लिए नीति बनेगी। यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “नए भारत की पहचान” है।

मंत्री रामकेश बोले: "जी राम जी कानून" से गांवों में बदलेगी तस्वीर, बनेगा 'विकसित भारत'

मंत्री निषाद ने स्पष्ट किया कि विकसित भारत रोज़गार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण), मनरेगा की जगह या उसके विस्तार के रूप में लाया गया एक नया कानून है। इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को पहले से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे सम्मानपूर्वक आजीविका अर्जित कर सकें। इस मिशन के माध्यम से ग्रामीण बुनियादी ढांचे के निर्माण, जल संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा और टिकाऊ परिसंपत्तियों के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कानून ग्रामीण क्षेत्रों में जवाबदेही बढ़ाने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और गरीबों के हक पर डाका डालने वालों को पूरी तरह रोकने का कार्य करेगा। विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में यह कानून “मील का पत्थर” साबित होगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली संकट चरम पर : जनता बेहाल, प्रशासन लाचार, उमस भरी गर्मी में इंसाफ की तलाश

City News Uttar Pradesh

बांदा कृषि महाविद्यालय स्थापना दिवस : 32 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

City News Uttar Pradesh

कार्तिक मेले पर ‘कालिंजर’ में उमड़ा सैलाब : श्रद्धालुओं नें किये ‘नीलकंठेश्वर’ के दर्शन

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ‘नगर सुंदरीकरण’ को ‘रफ़्तार’: जिला परिषद चौराहा बनेगा ‘मॉडल’

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी की जेल में बीती एक तिहाई उम्र, 2005 से बंद है माफिया- पहले भी काट चुका है सजा

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, कांग्रेस का वादा- सत्‍ता में आए तो 10 दिन के अंदर माफ होगा किसानों का कर्जा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़