
- विनोद मिश्रा
बांदा। मौसम ने फिर ऐसा “रौद्र रूप” दिखाया कि “किसानों की सालभर की मेहनत” कुछ ही “घंटों में तबाही” में बदल गई। शनिवार की देर शाम शुरू हुई “तेज आंधी और बारिश” ने आधी रात के बाद “दोबारा जोर” पकड़ा और देखते ही देखते “खेतों का मंजर” बदल गया। जहां कल तक लहलहाती फसलें थीं,आज वहां “बिछी” हुई गेहूं,चना, सरसों और अरहर की फसलें “नजर” आ रही हैं। तेज “हवाओं और मूसलाधार बारिश” ने किसानों के “अरमानों को चकनाचूर” कर दिया है।
पहले शाम को आई आंधी-बारिश और फिर आधी रात के बाद दोबारा मौसम का बिगड़ना इस ‘डबल अटैक’ ने किसानों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। कई किसानों ने फसल काटकर खेतों में ही ढेर लगाकर रखी थी, लेकिन बारिश ने उन ढेरों को पूरी तरह भिगो दिया। अब यह उपज सड़ने के कगार पर है। जिले का कनवारा बदौसा क्षेत्र इस आपदा का सबसे बड़ा शिकार बना। बदौसा ,बरछा, दुबरिया, भूसासी, उदयपुर, हड़हामाफी, पौहार, चंदौर और बनई पंचायतों में हालात बेहद खराब हैं। खेतों में पानी भरा है, फसलें जमीन पर बिछी हैं और किसान बेबस खड़े अपनी मेहनत को बर्बाद होते देख रहे हैं।

तेज हवाओं और बारिश के बीच किसान पूरी रात खेतों और खलिहानों में डटे रहे। कोई फसल को तिरपाल से ढकने की कोशिश करता रहा, तो कोई पानी निकालने में जुटा रहा।

लेकिन प्रकृति के इस प्रचंड प्रहार के सामने उनकी सारी कोशिशें कमजोर पड़ गईं। किसानों की आंखों में चिंता साफ नजर आ रही है। उनका कहना है कि बीज, खाद, पानी और मजदूरी में जो कुछ भी लगाया था,वह सब अब बर्बाद होता दिख रहा है। “जब फसल घर आने वाली थी, तभी यह मार पड़ गई अब परिवार कैसे चलेगा?”

किसानों की यह पीड़ा हर गांव में सुनाई दे रही है। कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शाहा ने चेतावनी दी है कि अप्रैल में अगले 8 से 10 दिन तक मौसम इसी तरह करवट लेता रहेगा। उन्होंने कहा कि बारिश और नमी के कारण फसल सड़ने का खतरा और बढ़ जाएगा, जिससे नुकसान कई गुना हो सकता है। अब किसानों की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं। वे मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कराया जाए और मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
