City News Uttar Pradesh
फर्जी रजिस्ट्री कांड गहराया: लेखपाल निलंबत एवं गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

फर्जी रजिस्ट्री कांड गहराया: लेखपाल निलंबत एवं गिरफ्तार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र में 34 बीघा जमीन की “फर्जी रजिस्ट्री” से जुड़े “बहुचर्चित घोटाले” में अब “जांच और तेज” हो गई है। “चकबंदी विभाग” के लेखपाल विजय प्रकाश की “गिरफ्तारी और निलंबन” के बाद कई “नए खुलासे” सामने आने लगे हैं। पुलिस की “तफ्तीश” में यह साफ हो रहा है कि यह सिर्फ “एक मामूली फर्जीवाड़ा नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके” से संचालित एक “बड़ा संगठित” गिरोह है।

फर्जी रजिस्ट्री कांड गहराया: लेखपाल निलंबत एवं गिरफ्तार

जांच एजेंसियों के मुताबिक लेखपाल विजय प्रकाश इस पूरे नेटवर्क का अहम हिस्सा था, जो सरकारी अभिलेखों में हेरफेर कर फर्जी रजिस्ट्री को अंजाम दिलाने में मदद करता था। उसके पास से बरामद दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की जांच में कई संदिग्ध लेन-देन के सुराग मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राजेश और हरीकरन समेत अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित लाभार्थियों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। मटौंध पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में 41 फर्जी आधार कार्ड, लैपटॉप, प्रिंटर और 38 लाख मूल्य के 6 चेक बरामद किए गए हैं। जांच अधिकारियों का मानना है कि इन उपकरणों के जरिए बड़े पैमाने पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की खरीद-फरोख्त की जा रही थी।

फर्जी रजिस्ट्री कांड: लेखपाल बना मास्टरमाइंड, नकली दस्तावेजों से हड़पी करोड़ो की जमीन !

डिजिटल साक्ष्यों की जांच के लिए साइबर टीम को भी लगाया गया है, जिससे इस नेटवर्क के अन्य जिलों तक फैले होने की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने जिलाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी लेखपाल विजय प्रकाश को निलंबित कर दिया है। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो। इस फर्जी रजिस्ट्री कांड में अब तक 25-25 हजार रुपये के इनामी आरोपियों समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई अन्य जमीनों में भी इसी तरह की धोखाधड़ी की आशंका है। संभावना जताई जा रही है कि यह गिरोह केवल बांदा तक सीमित नहीं था, बल्कि आसपास के जिलों में भी इसी तरह के फर्जीवाड़े को अंजाम दे चुका है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाढ़ ने बढ़ाया बीमारी का खतरा : नदियां छोड़ गईं मलबा, अब संक्रामक रोगों का खतरा

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश बोले: सपा मुखिया अखिलेश यादव का दावा गुब्बारे में हवा की तरह

बरगद ग्लास फैक्ट्री से लेकर तकनीकी क्रांति तक: कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया नमन

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित सजा रहें बांदा: रात में ‘सड़कें’ जगमग, दिन में ‘विकास’ की रफ्तार

City News Uttar Pradesh

बाप रे बाप बाखबर हो जायें होशियार : दूध में मिलावट का हैं बहुत बुरा हाल !

City News Uttar Pradesh Desk

डबल इंजन की ‘डबल’ सौगात: प्रकाश-मालती ने दी 2 करोड़ से ज्यादा की ‘विकास परियोजनाएं’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़