31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
ईडी औऱ आईटी की ताबड़तोड़ दबिश: राजनीतिक हस्तियों व कारोबारियों पर 'बड़ा ऑपरेशन'
उत्तर प्रदेश

ईडी औऱ आईटी की ताबड़तोड़ दबिश: राजनीतिक हस्तियों व कारोबारियों पर ‘बड़ा ऑपरेशन’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में बुधवार को उस “समय जबरदस्त हड़कंप” मच गया, जब “ईडी औऱ आईटी आयकर की टीम” ने “एक साथ कई बड़े कारोबारियों और राजनीतिक हस्तियों” के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी।

ईडी औऱ आईटी की ताबड़तोड़ दबिश: राजनीतिक हस्तियों व कारोबारियों पर 'बड़ा ऑपरेशन'

कानपुर से आई आयकर विभाग की विशेष टीम ने बांदा और महोबा में पूर्व विधायक, बसपा के पूर्व प्रत्याशी और कई बड़े कारोबारी प्रतिष्ठानों को निशाने पर लेते हुए कार्रवाई की। अचानक हुई इस रेड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और व्यापारिक व राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई।

ईडी औऱ आईटी की ताबड़तोड़ दबिश: राजनीतिक हस्तियों व कारोबारियों पर 'बड़ा ऑपरेशन'

सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग को लंबे समय से अवैध कमाई, संदिग्ध लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इनपुट मिल रहे थे। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर विभाग ने गोपनीय रणनीति बनाकर बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी। टीम के पहुंचते ही संबंधित प्रतिष्ठानों और आवासों को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया और दस्तावेजों, बैंक खातों व वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू कर दी गई।

ईडी औऱ आईटी की ताबड़तोड़ दबिश: राजनीतिक हस्तियों व कारोबारियों पर 'बड़ा ऑपरेशन'

कार्रवाई के दौरान शहर के प्रमुख कारोबारी और विद्युत विभाग के ठेकेदार हिम्मत सिंह के बेटे के घर और प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग की टीम ने दस्तावेज खंगालने शुरू किए। इसके अलावा अवनी परिधि अस्पताल के मालिक अज्ञात गुप्ता के आवास और कार्यालयों पर भी अधिकारी जांच में जुटे रहे। मौरंग व्यवसाय से जुड़े सीरजध्वज सिंह और शिवशरण सिंह के ठिकानों पर भी जांच टीमों ने दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल की।

ईडी औऱ आईटी की ताबड़तोड़ दबिश: राजनीतिक हस्तियों व कारोबारियों पर 'बड़ा ऑपरेशन'

इसी क्रम में भाजपा नेता और चौधरी ऑटोमोबाइल के मालिक तथा पूर्व विधायक युवराज सिंह के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम ने दबिश देकर जांच शुरू कर दी ? अचानक हुई इस कार्रवाई से शहर के व्यापारिक वर्ग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पूरे दिन इस छापेमारी को लेकर चर्चाएं होती रहीं।

ईडी औऱ आईटी की ताबड़तोड़ दबिश: राजनीतिक हस्तियों व कारोबारियों पर 'बड़ा ऑपरेशन'

उधर महोबा जिले के कबरई कस्बे में भी आयकर विभाग की टीम ने लोकसभा के पूर्व बसपा प्रत्याशी दिलीप सिंह की जगदंबा ग्रेनाइट कंपनी में छापा मारा। इसके अलावा सोमेश भारद्वाज की श्रेया ग्रेनाइट और मध्य प्रदेश के दिदवारा स्थित क्रशर प्लांट पर भी एक साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कई कर्मचारियों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर पूछताछ की गई। अधिकारियों ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

काली फिल्म न बाबा न: पुलिस का सख्त अभियान, ठोका 50 हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh

एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस कर्मियों को दिलायी “अमृत काल के पंचप्रण” की शपथ

City News Uttar Pradesh

बहन मायावती का जन्म दिन : बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह नें काटा केक, बनी प्रचार नीति !

City News Uttar Pradesh

बसपा कार्यकारिणी की बैठक में फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं मायावती: आकाश आनंद का भी कद बढ़ा

Mahoba : छात्राओं,महिलाओं को सौगात ड्राइविंग लाइसेंस बनने के लिए लगाया गया केम्प, उत्साहित दिखी महिलाएं …

City News Uttar Pradesh

‘आशिकों का मेला’ होगा ‘सीसीटीवी कैमरे’ की ‘निगहबानीं’ में: सीडीओ ने दिए निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़