28.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश बने 'मसीहा': 18 जरूरतमंदों को मिला जीवनदान, चेहरों पर लौटी मुस्कान !
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश बने ‘मसीहा’: 18 जरूरतमंदों को मिला जीवनदान, चेहरों पर लौटी मुस्कान !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। “जनसेवा और संवेदनशील” राजनीति का एक “प्रेरणादायक उदाहरण” सामने आया है, जहां प्रकाश द्विवेदी ने “गरीबों और असहायों” के लिए “मसीहा” बनकर उनकी “जिंदगी में उम्मीद की नई रोशनी” जगाई है। उनकी “सक्रिय पहल और प्रयासों” से विधानसभा क्षेत्र के 18 निर्धन एवं “जरूरतमंद लोगों” को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए “मुख्यमंत्री राहत कोष” से कुल 19 लाख 85 हजार रुपये की “आर्थिक सहायता” प्रदान की गई।

विधायक प्रकाश बने 'मसीहा': 18 जरूरतमंदों को मिला जीवनदान, चेहरों पर लौटी मुस्कान !यह सहायता ऐसे समय में दी गई जब ये परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इलाज कराना उनके लिए लगभग असंभव हो गया था। कई मरीज गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे,जिनके इलाज के लिए बड़ी धनराशि की आवश्यकता थी। ऐसे में यह आर्थिक मदद उनके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई। क्षेत्र के जिन लोगों को यह सहायता मिली,वे लंबे समय से इलाज के लिए संघर्ष कर रहे थे। किसी को हृदय रोग, तो कोई गंभीर संक्रमण या अन्य जटिल बीमारियों से जूझ रहा था। आर्थिक संसाधनों के अभाव में इलाज रुक चुका था, लेकिन इस सहायता ने न केवल उनका उपचार संभव किया बल्कि उनके जीवन में नई आशा भी जगाई।

विधायक प्रकाश बने 'मसीहा': 18 जरूरतमंदों को मिला जीवनदान, चेहरों पर लौटी मुस्कान !स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रकाश द्विवेदी ने व्यक्तिगत रुचि दिखाते हुए पात्र लाभार्थियों के प्रकरण तैयार कराए और उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष तक पहुंचाया। उनकी तत्परता और संवेदनशीलता के चलते यह सहायता समय पर स्वीकृत हो सकी। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पहल गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह सहायता राशि सरकार की संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सजीव उदाहरण है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें बिसंडा में मार्ग का किया शिलान्यास : विकास गति का दिया भरोसा

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश स्वास्थ सेवाओं की बेहतरी के लिये उपमुख्य मंत्री से की भेंट

डीएम दुर्गा नें चुनाव के बाद संभाली जन समस्याओं के निदान की कमान

जिले का अन्नदाता बुआई के लिये खाद को परेशान : मंडी समिति के पास लगाया जाम

City News Uttar Pradesh

दो बच्चाें की मां से भाजपा नेत्री के भाई को हुआ प्यार, परिवार ने डांटा तो खुद को मार ली गोली, हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

खेत पर काम करने जा रही महिला को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, सड़क पर तड़पकर चली गई जान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़