City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- प्रधानों का गजब भ्रष्टाचार:सांसद निधि के निर्माण को अपना दर्शाकर हड़पे लाखों।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के कुछ प्रधानों ऩे गजब का दुस्साहस कर डाला। भ्रष्टाचार की ऐतिहासि क इबारत लिख दी। आश्चर्य की सांसद निधियों से कराए गए निर्माण,विकास कार्यों को अपना बताकर ग्राम पंचायतों ने कई लाख रुपये हड़प लिए। कुछ काम अधूरे निकले और कुछ शुरू ही नहीं हुए। सांसद प्रतिनिधि की शिकायत पर हुई जांच में पांच कार्यों की यह धांधली सामने आई है। सांसद ने दोषियों से रिकवरी और उन पर कार्रवाई की मांग की है।


घोटाले का यह प्रकरण जसपुरा ब्लाक के सिकहुला गांव का है। वर्ष 2016-17 में इस गांव में राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद की निधि से कई कार्य कराए गए थे। पांच कामों को ग्राम पंचायत ने अपने द्वारा कराया जाना दर्शाकर उनका पैसा निकाल लिया। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में सांसद के प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने यह मुद्दा उठाया और जांच की मांग की।
इस पर उपायुक्त (श्रम) वेद प्रकाश मौर्य और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के सहायक अभियंता एन सिंह ने जांच की। इन दोनों अधिकारियों ने संयुक्त हस्ताक्षरों से दी जांच रिपोर्ट में बताया है कि 3.50 लाख की लागत से बनाए गए सीसी रोड व नाली निर्माण को ग्राम पंचायत ने राज्य वित्त योजना वर्ष 2018-19 में 1,14,473 रुपये भुगतान निकाला है। इसी तरह राम-जानकी मंदिर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण में भी जांच टीम ने बताया है कि ग्राम पंचायत ने सांसद निधि के इस कार्य को भी अपना बताकर भुगतान करा लिया है। तीसरा घोटाला भाजपा के हमीरपुर-तिंदवारी सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की निधि में हुआ। सांसद ने अपनी निधि से यात्री शेड के लिए चार लाख रुपये ग्राम पंचायत को दिए थे। जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि यात्री शेड का फर्श पूरी तरह से ध्वस्त पाया गया। यात्रियों के बैठने के लिए बेंच नहीं बनी। काम अधूरा है। गुणवत्ता भी बहुत खराब है।


चौथा घोटाला खेत की मेड़बंदी में पकड़ा है। यह 2019-20 में मनरेगा से स्वीकृत हुई। इसका एस्टीमेट 1,61,382 रुपये का था। पिछले वर्ष जून में इसकी मंजूरी मिली। जांच टीम को मौके पर कोई मेड़बंदी नहीं मिली। लाभार्थी सहित ग्रामीणों ने भी इसकी पुष्टि की जबकि इस काम में ग्राम पंचायत ने 13,104 रुपये का फर्जी मस्टर रोल भरकर हड़प लिया। जांच रिपोर्ट में पांचवीं गड़बड़ी संपर्क मार्ग निर्माण में बताई गई है। यह काम भी 2017-18 में मनरेगा से 3.41 लाख लागत का मंजूर हुआ था, लेकिन मौके पर जांच टीम को संपर्क मार्ग निर्माण नहीं मिला। ग्रामीणों ने भी बताया कि कोई संपर्क मार्ग नहीं बना है। जांच टीम ने कहा है कि ग्राम पंचायत ने फर्जी मस्टररोल भरकर 46,647 रुपये निकाल लिए हैं।


सांसद निधियों के घोटाले पर राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने मंडलायुक्त को पत्र भेजकर कहा है कि शासकीय धन का दुरुपयोग करने वाले सिकहुला के ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, तत्कालीन सचिव, सहायक व अवर अभियंता के विरुद्ध गबन की एफआईआर दर्ज कराकर इनसे रिकवरी की जाए। सांसद ने कहा है कि 13 अगस्त 2020 को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में उनके प्रतिनिधि राजेंद्र यादव ने इन पांच कामों की जांच की मांग की थी। जिस पर सीडीओ ने जांच कराई। जांच में यह घोटाला सामने आया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : 20 लाख आबादी, 3.33 लाख का टीकाकरण …

City News Uttar Pradesh

जानदार अधिकारी राकेश जैन नें दिया परिणाम शानदार: पीएम शहरी आवास नें बनाया कीर्तिमान

अपना दल एस की समीक्षा बैठक : सत्ता की लालसा पर जोर ! …

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से वीडियाे कांफ्रेंसिंग पर पेशी, मामले में आगरा में हुई जेल अधिकारी की गवाही

City News Uttar Pradesh

मजदूर का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी : हत्या है य़ा आमहत्या

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें पत्रकारिता के माप- दंडों को अपनाने की दी सीख

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़