

- विनोद मिश्रा
बांदा। जनपद में नकली दवाओं का “काला कारोबार” अब खतरनाक मोड़ ले चुका है ! “शहर से लेकर गांवों” तक “सस्ती और अधिक मुनाफे” वाली दवाओं की “आपूर्ति ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल” खड़े कर दिए हैं। मरीज जिन दवाओं को जीवन रक्षक समझकर खरीद रहे हैं, वही नकली दवाएं “मरीजों को यमलोक” पहुंचा रही है।

सूत्रों के अनुसार, मेडिकल स्टोरों से लिए जाने वाले दवाओं के नमूनों में भी पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि केवल चुनिंदा नमूने ही जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे जाते हैं, जबकि बड़ी मात्रा में दवाएं बिना जांच के बाजार में बिक रही हैं। इससे असली और नकली दवाओं के बीच अंतर कर पाना आम उपभोक्ता के लिए लगभग असंभव हो गया है।

जानकारों का कहना है कि कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमाने की होड़ ने दवा बाजार को संदिग्ध बना दिया है। नकली टेबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन और मलहम की सप्लाई खुलेआम हो रही है ! खासकर ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टरों के जरिए इन दवाओं की खपत तेजी से बढ़ रही है। खून बढ़ाने वाले टॉनिक और ताकत की दवाएं इस खेल का सबसे बड़ा जरिया बन चुकी हैं। मरीजों को जरूरत बताकर महंगे दामों पर संदिग्ध दवाएं थमा दी जाती हैं। कई मामलों में हालत बिगड़ने के बाद ही परिवार को शक होता है कि दवा असली थी या नहीं।

कुछ दवा विक्रेताओं का दावा है कि डॉक्टरों को कमीशन देने के दबाव में उन्हें ज्यादा मुनाफे वाली कंपनियों की दवाएं बेचनी पड़ती हैं। पर्चे में लिखी कंपनी की जगह दूसरी कंपनी की दवा देने पर दवा वापस करा दी जाती है। स्थिति यह भी है कि कई मेडिकल स्टोर बिना फार्मासिस्ट के संचालित हैं। इतना ही नहीं, कुछ जरूरी दवाएं परचून की दुकानों तक में बिक रही हैं, जो नियमों की खुली अनदेखी है। दवाओं के नमूने लेने की प्रक्रिया पर भी उंगलियां उठ रही हैं ! आरोप है कि केवल औपचारिकता निभाने के लिए सीमित नमूने जांच को भेजे जाते हैं, जबकि पूरे जिले में सैकड़ों दुकानों का संचालन हो रहा है। इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर का कहना है कि नकली दवाओं और ओवर रेटिंग के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
