City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda – सभासद के भाई का शव नाली में मिला, हत्या की आशंका !

विनोद मिश्रा

बांदा। नगरपालिक सभासद के भाई का शव नाली में ।मिला परिजन हत्या की आशंका जता रहें हैं। मामला अतर्रा तहसील कस्बे का है। मृतक जरूरी काम बताकर घर से निकला था। बाद में उसका शव नाली में मिला। भाई ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया हैं। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक पेशे से मजदूर था।


थाना क्षेत्र के सरजू का पुरवा निवासी रामबाबू (45) पुत्र शंकर वर्मा का शव सोमवार को सुबह लाई मंडी के पास नाली में पड़ा मिला। सुबह मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
रामबाबू गल्ला आढ़तियों की फड़ पर पल्लेदारी करता था। भाई व सभासद संजय वर्मा और पिता ने बताया कि सुबह काम के लिए घर से निकला था। गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। आरोप लगाया कि एक सप्ताह पूर्व उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। रामबाबू के नाम डेढ़ बीघा खेत है। घर में पत्नी उन्नू व चार पुत्रियां और दो पुत्र हैं। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश की किसानों को ललकार : क्यों बनें हो अज्ञान, लो लाभ

City News Uttar Pradesh

Banda – जिला पंचायत कृषि महाविद्यालय : अपनों की ही लगी बुरी नजर ! …

City News Uttar Pradesh

साप्ताहिक बंदी का ‘कानून’ कागजों में दफन: बाजार टनाटन, सुविधा शुल्क से नियमों की हत्या !

बांदा में ‘चूल्हा-अंगीठी’ पुनः बननें लगे सहारा: रसोई गैस हुई दुर्लभ !

बांदा : एसटीएफ कमांडो हत्याकांड में 15 साल बाद सुनवाई पूरी, अब 30 जून को फैसले का इंतजार

रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी से कटकर अधिवक्ता की मौत, ट्रेन में फंसकर 500 मीटर तक घिसटा शव

ब्रेकिंग न्यूज़