![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। जिला प्रशासन की नाक के नीचे शहर के कई मुहल्लों में प्राइवेट जल संस्थान चल रहे हैं। जो आरओ के नाम पर दूषित पानी बेच रहें है। इस खेल में यहां के करीब दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। अफसर जानकर भी अंजान हैं ! शहर में पीने पेयजल आपूर्ति का जिम्मा जल संस्थान संभाले हैं, लेकिन वह लोगों की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रहा है।

24 घंटे में बमुश्किल सुबह के समय महज आधा घंटा ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में कई मोहल्लों में आरओ प्लांट खुल गए हैं। यहां से शुद्ध पानी नाम पर घर-घर दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। कभी भी आरओ प्लांट से बेचे जाने वाले पानी की गुणवत्ता को नहीं परखा गया। न ही जल संस्थान के पास ऐसे प्लांटों का कोई लेखा-जोखा है। दो प्लांटों को अपवाद मान लें तो ज्यादातर जल संस्थान को जलकल मूल्य भी अदा नहीं कर रहे।

शहर में सरकारी कार्यालयों सहित घरों में करीब 30 हजार केन प्रतिदिन पानी बेचा जाता है, यानी की रोजाना अवैध आरओ प्लांट संचालक तकरीबन एक लाख रुपये कमा रहे हैं। आरओ प्लांट संचालक 20 लीटर की पानी की केन 900 से 1200 रुपये प्रति माह बेची जाती है। यानी रोजाना एक लाख रुपये कमाएं जा रहे है। सरकार को एक रुपयें भी नहीं दिया जा रहा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
