29.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त नें किया खटान पेयजल योजना का निरीक्षण : खामियां उछल कर आ गई सामने
उत्तर प्रदेश

आयुक्त नें किया खटान पेयजल योजना का निरीक्षण : खामियां उछल कर आ गई सामने

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत खटान ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। “खामियां उछल -उछल कर सामने आई”। इसे देख आयुक्त “भौच्चके” रह गये।

आयुक्त नें किया खटान पेयजल योजना का निरीक्षण : खामियां उछल कर आ गई सामने
Commissioner inspected Khatan Drinking Water Scheme: Flaws came to light

यह नजारा तब सामने आया जब उन्होंने खटान इंटकबेल एवं वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट तथा इलेक्ट्रिकल रूम एवं पेयजल टेस्टिंग लैब को गहनता देखा और परखा। एल एण्ड टी के प्रोजेक्ट हेड विनय वालियान एवं अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण महेन्द्र राम पर निशाना साधा।

आयुक्त नें किया खटान पेयजल योजना का निरीक्षण : खामियां उछल कर आ गई सामने
Commissioner inspected Khatan Drinking Water Scheme: Flaws came to light

15 नवम्बर तक कमासिन, बिसण्डा, महुआ व नरैनी के 354 गाॅवों में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने को कहा।

आयुक्त नें किया खटान पेयजल योजना का निरीक्षण : खामियां उछल कर आ गई सामने
Commissioner inspected Khatan Drinking Water Scheme: Flaws came to light

यह भी हिदायत दिया की निर्माण कार्य तेेजी व गुणवत्ता के साथ होना चाहिये। पाइप लाइन में गैप क्लोजिंग एवं ज्वाइंटिंग कार्य मेन्टीनेन्स में लापरवाही मिली। उन्होंने ओएचटी के बचे हुए अवशेष कार्य पूरा न होने पर नाराजगी का इजहार किया।

आयुक्त नें किया खटान पेयजल योजना का निरीक्षण : खामियां उछल कर आ गई सामने
Commissioner inspected Khatan Drinking Water Scheme: Flaws came to light

आयुक्त ने वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट के द्वारा जलशोधन के कार्य को देखा। वहां जल में काई का कब्जा था। पानी शुद्ध किये जाने एवं इसकी प्रक्रिया की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एमपी सिंह और योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर व कन्सलटेन्ट तथा कार्यों की गुणवत्ता तय करने वाली एजेन्सी सैन्सिश टेक लिमिटेड के अभियंता उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेरोजगारी ने ली जान: आर्थिक तंगी से परेशान आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने की आत्महत्या

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एसी कोच में रिटायर्ड लिपिक की मौत, परिवारीजनों ने हार्ट अटैक से दम तोड़ने की जताई आशंका

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस जनों नें विश्व की चर्चित लौह महिला इंदिरा को किया याद, बखानी गई नीतियां

City News Uttar Pradesh

डबल मर्डर पर एसपी का हंटर: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, सात अफसरों की एसआईटी गठित

City News Uttar Pradesh Desk

जिले में बच्चियां हो रही है गुम : पुलिस अधीक्षक का अपराधियों के लिये आपरेशन शुरू !

City News Uttar Pradesh

केंद्रीय दुर्गा महोत्सव समिति की समस्याये “बरकारार” : बैठक में फिर चला “बासी” विचार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़