25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया: ललित पुर में बनेगा प्रदेश का पहला फार्मा पार्क
उत्तर प्रदेश

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया: ललितपुर में बनेगा प्रदेश का पहला फार्मा पार्क

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में प्रदेश का पहला फार्मा पार्क बनेगा। इसके लिये सरकार ने ललितपुर जिले में निर्माण को हरी झंडी दे दी है।
यह जानकारी जल शक्ति राज्य मंत्री एवं ललित पुर जिले के प्रभारी रामकेश निषाद नें एक भेंट में दी। बताया की इसके लिए राज्य सरकार ललितपुर जिले में पशुपालन विभाग की 1500 हेक्टेयर जमीन हस्तांतरित करेगी। ललितपुर फार्मा पार्क में निवेशकों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने व विकास के कार्यों पर 1560 करोड़ रुपये खर्च किया जायेगा।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया: ललित पुर में बनेगा प्रदेश का पहला फार्मा पार्क
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh said: The first pharma park of the state will be built in Lalitpur.

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया की इसके लिये ललितपुर में पशुपालन विभाग की खाली जमीन को औद्योगिक विकास विभाग को हस्तांतरित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया। फार्मा पार्क के विकास के लिए सलाहकार संस्था का चयन करके जल्द ही इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली जाएगी।

राज्य मंत्री निषाद नें बताया की फार्मा पार्क की स्थापना और यहां लगने वाले उद्योगों को प्रोत्साहन के लिए प्रदेश सरकार ने अपनी नीति में जरूरी संशोधन किए हैं। इसके मुताबिक फार्मा अथवा मेडिकल डिवाइस पार्क में इकाई लगाने वाले उद्यमियों को तमाम सुविधाएं व सब्सिडी आदि दी जाएंगी। फार्मा पार्क में इकाई लगाने वाले उद्मियों को जमीन खरीद पर लगने वाले स्टांप शुल्क में सौ फीसदी की छूट के साथ कैपिटल सब्सिडी, श्रमिकों के लिए आवास निर्माण, रोजगार सृजन वगैरह पर भी सरकार की ओर से सब्सिडी मिलेगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जश्न-ए-आज़ादी : 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए योगी सरकार खरीदेगी दो करोड़ झंडे, 40 करोड़ रुपये होंगे खर्च

अधिकारी उदासीन से उदंड : महोत्सव कहीं बन न जाये जहरोत्सव !

City News Uttar Pradesh

संगम से लौट रहे थे अस्थि विसर्जन कर, रास्ते में ‘काल’ बन गया मोड़: एक मौत,12 घायल

City News Uttar Pradesh

बरखा रानी की मस्ती बनी किस के लिए आफ़त: खेत बने तालाब, जुताई ठप, किसान बेचैन

City News Uttar Pradesh

किसान नेता बबलू सिंह बोले: योगी सरकार का बजट ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’

City News Uttar Pradesh

प्रेमी बना हत्यारा : गर्भवती प्रेमिका को बहाने से बुलाकर उतारा था मौत के घाट, पुलिस ने किया पर्दाफाश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़