City News Uttar Pradesh
लोकसभा मतदान में बांदा जिला की महिलाओं नें पुरुषों से मारी बाजी
उत्तर प्रदेश

लोकसभा मतदान में बांदा जिला की महिलाओं नें पुरुषों से मारी बाजी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोकसभा चुनाव में इस बार “महिलाओं नें पुरुषों को पछाड़ दिया”“बढ़-चढ़कर” मतदान किया। चारों विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं नें जमकर वोटिंग कर प्रथम श्रेणी में मुकाम हासिल किया। पुरुष सिर्फ बांदा विधानसभा में ही 60 प्रतिशत के ऊपर वोट देने निकले। इस चुनाव में 6,07,773 महिला मतदाताओं में 3,75,416 महिलाओं ने मतदान में रुचि दिखाई।

लोकसभा मतदान में बांदा जिला की महिलाओं नें पुरुषों से मारी बाजी
Women of Banda district defeated men in Lok Sabha voting.

लोकसभा चुनाव में “बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र” में बबेरू, नरैनी व सदर विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वहीं तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी लोकसभा सीट में है। तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में 176286 पुरुष व 147244 महिला मतदाता हैं। इनमें से 97700 पुरुषों ने वोट डाले। वहीं 89090 महिलाओं नें भी मतदान किया। यहां महिला वोटरों का मतदान 60.51 फीसदी रहा। पुरुष 55.42 प्रतिशत ही अंक हासिल कर पाये।

बांदा लोकसभा में मतदान पर तपिश पड़ी भारी : 60 प्रतिशत हुआ मतदान

बबेरू विधानसभा क्षेत्र में भी महिलाओं का वोट प्रतिशत 63.57 रहा। यहां 154592 महिलाओं में 98270 मतदेय स्थल पहुंची और अपना जनप्रतिनिधि चुना, जबकि 189757 पुरुष मतदाताओं में 106513 ने वोट किया। पुरुषों का प्रतिशत यहां 56.13 रहा। नरैनी विधानसभा में भी महिलाएं 62.51 प्रतिशत मतदान कर अव्वल रहीं।

लोकसभा मतदान में बांदा जिला की महिलाओं नें पुरुषों से मारी बाजी
Women of Banda district defeated men in Lok Sabha voting.

यहां 160805 महिला वोटरों में 100526 ने मतदान किया।189668 पुरुष मतदाताओं में 112132 ने वोट डाले। जो 59.12 रहा। सदर विधानसभा क्षेत्र में भी महिलाओं ने जमकर मतदान किया। यहां 145132 महिला वोटरों में 87530 ने वोटिंग की। इनका मतदान प्रतिशत यहां 60.31 रहा। 169918 पुरुष मतदाताओं में यहां 102122 ने वोट डाले।

लोकसभा मतदान में बांदा जिला की महिलाओं नें पुरुषों से मारी बाजी
Women of Banda district defeated men in Lok Sabha voting.

इनका मतदान प्रतिशत यहां 60.10 प्रतिशत रहा। इस तरह जनपद की तिंदवारी, बबेरू, नरैनी व सदर विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1333439 मतदाता रहे। इनमें 725629 पुरुष व 607773 महिला मतदाता शामिल रहीं। इनमें 418467 पुरुष व 375416 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। जिले में पुरुषों का प्रतिशत 57.67 रहा। वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 61.77 रहा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आबकारी निरीक्षक ने केन नदी के तटवर्ती कई गांवों में दी दबिश, अवैध शराब बनाने की सामग्री हुई बरामद

बांदा स्वास्थ विभाग में स्टाफ की कमी : कोरोना से निपटने के लिये सिर्फ हवा में भांज रहे तलवार ! …

हाय राम : किसान हित में सरकार चुस्त पर क्या प्रशासन सुस्त ?

डीएम दीपा रंजन नें समाधान दिवस पर समस्याओं के निपटारे की जानी हकीकत

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद का निर्देश : पालिका प्रशासन ने सख्ती के साथ हटवाया अतिक्रमण …

उम्र कैद की सजा के बाद उदास दिखा माफिया मुख्तार: एंबुलेंस मामले में एआरटीओ के बयान दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़