City News Uttar Pradesh
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश के निर्देश: बदौसा में ही बनेगा विकास खंड मुख्यालय
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश के निर्देश: बदौसा में ही बनेगा विकास खंड मुख्यालय

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नवसृजित विकास खंड बदौसा का मुख्यालय बदौसा में ही बनेगा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बदौसा द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए। जनता की मांग और संघर्ष समिति के प्रयासों ने इस निर्णय को गति दी है। ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष कुशवाहा ने बताया कि लंबे समय से बदौसा में विकास खंड मुख्यालय बनाने की मांग की जा रही थी।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश के निर्देश: बदौसा में ही बनेगा विकास खंड मुख्यालय

शनिवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बांदा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जल शक्ति राज्य मंत्री से मुलाकात की और बदौसा में मुख्यालय निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। बदौसा ग्राम पंचायत की प्रधान लक्ष्मी देवी ने भूमि प्रबंधक समिति से गाटा संख्या 1775/2 के अंतर्गत 1.5 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव पक्की सड़क के किनारे पहले ही भेजा था। इसके अलावा, बदौसा में पुरानी तहसील और मंडी समिति के पास 25 बीघा सरकारी भूमि उपलब्ध है।

डीएम नगेंद्र की किसानों से अपील: फार्मर रजिस्ट्री कराएं, नहीं तो रुकेगी सम्मान निधि

प्रतिनिधिमंडल की मांग पर जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने तत्काल जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि बदौसा ब्लॉक का मुख्यालय भवन बदौसा में ही बने। जिलाधिकारी ने इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि मुख्यालय भवन बदौसा में ही बनाया जाएगा। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विजय यादव ने अधिकारियों के कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब बदौसा में पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है, तो तुर्रा ग्राम पंचायत से भूमि का प्रस्ताव क्यों लिया जा रहा है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार राज, शिव प्रसाद शिवाजी, विजय यादव, धर्मेंद्र सिंह, इरफान अली, रामजस निषाद, और सुनील उपाध्याय जैसे प्रमुख सदस्य शामिल थे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलकेशन हत्याकांड: चित्रकूट- बांदा व प्रयागराज से खाली हाथ लौटी पुलिस, नहीं मिला शूटर

City News Uttar Pradesh

चोरों का दुस्साहस : दो दुकानों से उड़ाया हजारों का माल, गल्ला मंडी के समीप हुई घटनाएं

City News Uttar Pradesh

News- युवक की निर्मम हत्या, तार से पहले घोंटा गला, फिर मारी गोली…

City News Uttar Pradesh

विजय संकल्प रैली : बांदा में अनुप्रिया पटेल बोली- बड़े भाई की भूमिका में भाजपा, मिलकर तय करेंगे सीटें

City News Uttar Pradesh

बांदा लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी नें मारा नहले पर दहला: रामसेवक हुये भाजपाई

Banda : एसडीएम की रोक के बावजूद निर्माण जारी, दबंग भूमिधरी जमीन पर कर रहे हैं निर्माण…

ब्रेकिंग न्यूज़