24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री स्वतंत्र देव बोले: केन-बेतवा परियोजना में 'विलंब' नहीं बर्दाश्त, अफसरों को 'अल्टीमेटम'
उत्तर प्रदेश

मंत्री स्वतंत्र देव बोले: केन-बेतवा परियोजना में ‘विलंब’ नहीं बर्दाश्त, अफसरों को ‘अल्टीमेटम’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बांदा के पनगरा क्षेत्र में केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। उनके साथ जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे। यह निरीक्षण बांदा जिले के ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में पानी की सुनिश्चित आपूर्ति और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए किया गया।

मंत्री स्वतंत्र देव बोले: केन-बेतवा परियोजना में 'विलंब' नहीं बर्दाश्त, अफसरों को 'अल्टीमेटम'

विधायक प्रकाश ने कहा कि परियोजना का मूल उद्देश्य पानी को टेल तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर पाइपलाइन, बांध और जल स्त्रोत का काम मानक के अनुसार पूरा हो और ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को पानी समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा, यह परियोजना केवल जल संरचना नहीं है, बल्कि हमारे किसानों और ग्रामीण समाज के विकास की आधारशिला है।

मंत्री स्वतंत्र देव बोले: केन-बेतवा परियोजना में 'विलंब' नहीं बर्दाश्त, अफसरों को 'अल्टीमेटम'

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य तकनीकी मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप संपन्न हों। उन्होंने कहा कि अब कोई विलंब या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना जिले के कृषि और सिंचाई क्षेत्र को नया जीवन देने वाली है और इसके पूर्ण होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था और ग्रामीण जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

मंत्री स्वतंत्र देव बोले: केन-बेतवा परियोजना में 'विलंब' नहीं बर्दाश्त, अफसरों को 'अल्टीमेटम'

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंत्री और विधायक प्रकाश को परियोजना की वर्तमान प्रगति, कार्यों की स्थिति और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीणों ने भी अपने सुझाव और समस्या क्षेत्र साझा किए, जिन्हें अधिकारियों ने नोट किया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि परियोजना का हर चरण समयबद्ध रूप से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा, जल आपूर्ति का लक्ष्य हर खेत और हर किसान तक पहुंचाना है। गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय सीमा हमारी प्राथमिकता है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जमीन की धोखाधड़ी के आरोपी बर्खास्त पूर्व सहायक आयुक्त उद्योग गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

बांदा : पचास से ज्यादा बच्चों के यौनशोषण मामाले में कोर्ट में हुई सुनवाई, सीबीआइ के पैरोकार ने साक्ष्यों को लेकर दिया आवेदन

मंत्री रामकेश ‘दर्द’ सहते रहे, जनता से छुपाया, लेकिन ‘एक्सरे’ ने खोला ‘राज’

City News Uttar Pradesh

दुरेड़ी रेलवे अंडर ब्रिज ध्वस्त, निर्माण को लेकर जनता नें लगाया जाम …

City News Uttar Pradesh

Banda :रंगारंग कार्यक्रमों के बीच हुआ मेधावी छात्राओं का सम्मान …

City News Uttar Pradesh

मंत्री के क्षेत्र में 78 करोड़ में भ्रष्टाचार: सोनकर के लिये ‘सोना’ बनी परियोजना !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़