- विनोद मिश्रा
बांदा। यूपी के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। शनिवार दोपहर कालिंजर थाना क्षेत्र में बरात से विदा होने के बाद वापस जाते समय बस स्टैंड के पास टॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो बालकों की मौत हो गई। जबकि 12 बराती घायल हो गए। गंभीर घायल सात बरातियों को सीएचसी से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भिजवाया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है।

अजयगढ मध्यप्रदेश के ग्राम पैरहा से द्वारिका पटेल के पुत्र प्रबोद पटेल की बरात शुक्रवार रात राजकिशोर पटेल के घर ग्राम कल्याणपुर फतेहगंज गई थी। वहां से शनिवार शाम बराती ट्रैक्टरों से वापस लौट रहे थे। जिसमें एक ट्रैक्टर थाना कालिंजर के कस्बा में अस्थाई बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकराकर ट्राली समेत पलट गया। हादसे के समय ट्रैक्टर में करीब 15 बराती सवार थे। जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। इससे वहां चीख-पुकार मच गई। कलिंजर थाने की पुलिस व कस्बे के लोगों के लोगों ने ट्रैटर में दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। बाद में घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से सीएचसी नरैनी ले जाया गया। जहां चिकित्सक अजय विश्वकर्मा ने 12 वर्षीय शनि पुत्र राकेश रैकवार निवासी ग्राम पड़रहा थाना अजयगढ़ मध्यप्रदेश व संतोष पटेल के 8 वर्षीय पुत्र रामदीन निवासी ग्राम कडरहा थाना अजयगढ़ मध्यप्रदेश को मृत घाेषित कर दिया। दोनों के मृतक शव देखकर बेहाल हैं। घायलों ने बताया कि फरार चालक घूरा गांव थाना चंदला मध्य प्रदेश का निवासी है। पुलिस चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

घायलों में अजयगढ़ मध्यप्रदेश के ग्राम ककरहा निवासी 13 वर्षीय विपिन पुत्र उमा शंकर पटेल 16 वर्षीय छत्रपाल पटेल पुत्र रामधनी, 13 वर्षीय सत्यम पुत्र रामधनी 16 वर्षीय नीलेश पुत्र पात्ररे ग्राम पैरहा, गांव के 60 वर्षीय रामआसरे, 60 वर्षीय छोटेलाल , 14 वर्षीय सोनू पटेल पुत्र जगराम 69 वर्षीय बाबू पटेल ग्राम सिद्धपुर थाना धर्मपुर मध्यप्रदेश, 25 वर्षीय मुकेश पुत्र कालका ग्राम देवगांव अजयगढ़, गांव का 50 वष्रीय कालका प्रसाद देवगांव थाना अजयगढ़ शामिल हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
