City News Uttar Pradesh
भाजपा नेत्री श्वेता सिंह मौत प्रकरण : वायरल वीडियो को भी साक्ष्य मानते हुए तलाशी जाएगी हकीकत, गंभीरता से जांच में जुटी बांदा पुलिस
उत्तर प्रदेश

भाजपा नेत्री श्वेता सिंह मौत प्रकरण : वायरल वीडियो को भी साक्ष्य मानते हुए तलाशी जाएगी हकीकत, गंभीरता से जांच में जुटी पुलिस

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा नेत्री एंव जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत प्रकरण में अब वायरल वीडियो को भी साक्ष्य मानते हुए इनकी हकीकत तलाशी जाएगी। इन वीडियो के माध्यम से पति-पत्नी के बीच विवाद की जड़ बनने वाले भी गिरफ्त में आएंगे।

भाजपा नेत्री श्वेता सिंह मौत प्रकरण : वायरल वीडियो को भी साक्ष्य मानते हुए तलाशी जाएगी हकीकत, गंभीरता से जांच में जुटी बांदा पुलिस
Shweta Singh death case: Reality will be searched considering viral video as evidence, police engaged in serious investigation

इंटरनेट मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दीपक गाली गालैज कर किसी मामा राजेश सिंह का नाम ले रहा था, जिसको श्वेता घर नहीं आने दे रही थी। अब पुलिस ने राजेश की तलाश शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर उसे भी विवाद का कारण मानते हुए उससे पूछताछ की जाएगी। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी, जो इस मामले से जुड़े हैं।

भाजपा नेत्री श्वेता सिंह मौत प्रकरण : वायरल वीडियो को भी साक्ष्य मानते हुए तलाशी जाएगी हकीकत, गंभीरता से जांच में जुटी बांदा पुलिस
Shweta Singh death case: Reality will be searched considering viral video as evidence, police engaged in serious investigation

श्वेता की मौत के बाद इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें गालियां देने पर श्वेता अपने पति दीपक को थप्पड़ मारती है। हालांकि वीडियो में श्वेता का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, बल्कि आवाज उसी की मालूम पड़ती है। दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अब वायरल वीडियो की भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भाजपा नेत्री श्वेता सिंह मौत प्रकरण : वायरल वीडियो को भी साक्ष्य मानते हुए तलाशी जाएगी हकीकत, गंभीरता से जांच में जुटी बांदा पुलिस
Shweta Singh death case: Reality will be searched considering viral video as evidence, police engaged in serious investigation

मुख्य आरोपित पति दीपक पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह राजेश सिंह है। जिसको लेकर दीपक कहता है कि राजेश मामा को तुम घर क्यों नहीं आने दे रही है। श्वेता ने न आने देने की वजह पापा को बताने की कही थी और घर में बेटियां होने का हवाला दिया था।

जाहिर है कि कोई ऐसी बात जरूर होगी, जो श्वेता राजेश सिंह को नापसंद करती थी। जबकि दीपक कथित मामा राजेश सिंह को घर आने पर जोर दे रहा था। वायरल वीडियो की जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जो भी लोग विवाद से जुड़े हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। विवाद में राजेश सिंह की भूमिका की जांच होगी । उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कालिंजर किला बनेगा ‘बुंदेलखंड’ का ‘मेगा टूरिस्ट’ हब: डीएम रीभा द्वारा ‘रोडमैप’ तैयार

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: साढ़े पांच लाख का इनामी डकैत गौरी यादव बीमार, चर्चा सुन पुलिस ने शुरू कराई कांबिंग …

City News Uttar Pradesh

स्कूल से लौट रही शिक्षिका को ऑटो ने मारी टक्कर: हालत गंभीर, कानपुर रेफर

तालाब बनी ‘सड़क’ पर प्रशासन मौन: चिल्लीमल मार्ग की ‘दुर्दशा’ से हजारों लोग ‘बेहाल’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में जहरखुरानों की दहशत : चालक समेत छह लोगों को बनाया शिकार और लूट ली नकदी

City News Uttar Pradesh

बांदा में भी बिपरजाँय का दिखा असर : दस घंटे हुई जमकर बारिश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़