- ( मंडल ब्युरो- विनोद मिश्रा )
चित्रकूट। पाठा में सक्रिय दस्यु गिरोह का सरगना उप्र और मप्र से साढ़े पांच लाख रुपये का इनामी डकैत उदयभान उर्फ गौरी यादव इन दिनों बीमार है। वह बहिलपुरवा थानाक्षेत्र में अपने करीबी के घर झोलाछाप से इलाज करा रहा है। मुसीबत में उसके दो करीबी साथ छोड़ गए हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसी चर्चा सुनी है। तलाश में टीमें लगाई गई हैं।

करीब एक सप्ताह से डकैत गौरी का बीमारी के कारण जंगल में मूवमेंट नहीं है। अपने साथ लंबे समय से सक्रिय गैंग के एक सदस्य के घर पर उसने पनाह ले रखी है, जो बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के एक गांव का है। सूत्रों के मुताबिक, गौरी के गैंग में तीन सदस्य हैं। इनमें से दो कुछ दिन पहले घर चले गए और लौटे नहीं। इससे वह वर्तमान में अकेला है। उसका फायर पावर भी कमजोर है। बहिलपुरवा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि डकैत गौरी के बीमार होने की चर्चा क्षेत्र में है। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया है।

उल्लेखनीय है कि बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के बिलहरी का रहने वाला डकैत गौरी उप्र से पांच लाख और मप्र से 50 हजार रुपये का इनामी है। इस पर करीब 60 मुकदमे दोनों प्रदेशों में दर्ज हैं। करीब 20 साल से अपराध की दुनिया में है। वर्ष 2013 में दिल्ली के दारोगा की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था। दबाव बढऩे पर उप्र और मप्र की सीमा में आता-जाता रहता है। पिछले दिनों वनकर्मियों को पीटने पर जून 2021 में उस पर इनामी राशि बढ़ाई गई थी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
