City News Uttar Pradesh
बांदा में भी बिपरजाँय का दिखा असर : दस घंटे हुई जमकर बारिश
उत्तर प्रदेश

बांदा में भी बिपरजाँय का दिखा असर : दस घंटे हुई जमकर बारिश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गुजरात से चला तूफान विपरजाय बुधवार की रात यहां भी पहुंच गया। इसके असर से पूरी रात बारिश हुई। गुरुवार को सुबह भी रिमझिम बरसात का आलम रहा। इस बरसात से लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिली। लेकिन बारिश जगह -जगह जलभराव होने से जन मानस अस्त -व्यस्त भी हुआ।

बांदा में भी बिपरजाँय का दिखा असर : दस घंटे हुई जमकर बारिश
Biparjay’s effect was visible in Banda too: it rained heavily for ten hours

जहां मानसून आने पर जून के महीने में सौ मिलीमीटर बरसात होती थी वहीं सिर्फ एक हीं दिन 75 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं तेज, तो कहीं हल्की बारिश हुई है। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। सुहावने हुए मौसम का लोगों ने आनंद उठाया।

बांदा में भी बिपरजाँय का दिखा असर : दस घंटे हुई जमकर बारिश
Biparjay’s effect was visible in Banda too: it rained heavily for ten hours

दरअसल, जिले में इस समय काफी तापमान बढ़ा हुआ था। भीषण गर्मी से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे थे बुधवार की पूरी रात बारिश से भीषण गर्मी व तपिश से लोगों को राहत मिली। पिछले कई दिनों से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल लग रहे थे। लोग भीषण गर्मी का अनुभव कर रहे थे।अचानक हुई इस बारिश के बाद लोगों को राहत मिली। आसमानपर हल्के बादलों ने डेरा डाल लिया था। साथ ही रुक रुककर धूप व उमस भरी गर्मी आमजन के पसीने छुड़ा रही थी।

बांदा में भी बिपरजाँय का दिखा असर : दस घंटे हुई जमकर बारिश
Biparjay’s effect was visible in Banda too: it rained heavily for ten hours

बुधवार को रात का आगाज होते हीं झमाझम बारिश होना शुरू हो गई, जिसके बाद उमस भरी गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को राहत मिल गई। सुबह भी बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोग घरों के बाहर गली-मोहल्लों और सड़कों पर व घरों की बालकोनी पर मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। सुहावने हुए मौसम का लोगों ने आनंद उठाया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हार को पचा नहीं पा रही भाजपा: नेतृत्व को 20 जून तक हर सीट का रिपोर्ट कार्ड सौंपेगी टास्क फोर्स, वजहों की होगी पड़ताल

यूपी के मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नसीहत : मर्यादा में रहें और विवादित बयान बाजी न करें मंत्री

City News Uttar Pradesh

बांदा की “कोलावल रायपुर खदान” में अवैध खनन का “कोलाहल” योगी का खौफ दरकिनार !

City News Uttar Pradesh

डेंगू के प्रकोप से स्वास्थ विभाग में आई कमाई की बहार ? गजब का है यह हाल

Banda : माघ मेला के लिये मंडल से डेढ़ सौ बसों का बेड़ा तैयार…

City News Uttar Pradesh

निजी भूमि के पट्टे में चल रहा ओवरलोडिंग का खेल : बालू भरे कई वाहनों को सीओ ने किया सीज

ब्रेकिंग न्यूज़