City News Uttar Pradesh
आयुक्त दिनेश सिंह का अल्टीमेटम : मुख्य मार्गों से पांच दिन में हटाए जाएं स्पीड ब्रेकर
उत्तर प्रदेश

आयुक्त का चला चाबुक : लापरवाही पर दो लेखपाल और एक सचिव समेत चार के निलंबन के आदेश

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कमिश्नर के निर्देश पर मंडल स्तरीय अधिकारियों द्वारा की गई मिनी सचिवालयों की जांच में जमकर लापरवाही उजागर हुई। मंडल स्तरीय अधिकारियों ने जनपद के 10 मिनी सचिवालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं लेखपाल गैरहाजिर मिले तो कहीं पंचायत सचिव। कई गांवों में प्रधान के स्थान पर उनके पतियों की उपस्थित दर्ज मिली। आयुक्त ने दो लेखपालों, एक सचिव व एक सफाई कर्मी को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही दो सचिवों व एक लेखपाल को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने के साथ कई कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए है।

आयुक्त का चला चाबुक : लापरवाही पर दो लेखपाल और एक सचिव समेत चार के निलंबन के आदेश
Commissioner’s whip: orders for suspension of four including two accountants and one secretary for negligence

मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी अनुराग पटेल को इस संबंध में पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालयों में रोस्टर के मुताबिक लेखपाल, सचिव, सफाई कर्मी और बीट सिपाहियों को बैठने को कहा गया है। लेकिन कर्मचारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने मंडल स्तरीय अधिकारियों से कई ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कराया है। जांच अधिकारी उपायुक्त एवं निबंधन सहकारिता दीपक सिंह ने मिरगहनी, पपरेंदा, गजनी, छिरौटा में हकीकत देखी। यहां गायब रहने वाले सफाई कर्मी को निलंबित करने, पपरेंदा के सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने, गजनी लेखपाल को निलंबित करने, छिरौटा के रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण मांगने, पिपरहरी लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने, सचिव और रोजगार सेवक को नोटिस देने के निर्देश मंडलायुक्त ने दिए। जबकि उप निदेशक पंचायत दिनेश कुमार सिंह ने पिपरहरी, अमलोर और नरी का निरीक्षण किया। आख्या में बताया कि लेखपाल की मौजूदगी के दिन ही नहीं लिखे। जबकि सचिव कभी-कभी आता है। रोजगार सेवक भी गायब रहता है।

आयुक्त का चला चाबुक : लापरवाही पर दो लेखपाल और एक सचिव समेत चार के निलंबन के आदेश
Commissioner’s whip: orders for suspension of four including two accountants and one secretary for negligence

मंडलायुक्त ने यहां लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्ठि देने, सचिव व रोजगार सेवक को नोटिस देने को कहा है। बीडीओ तिंदवारी को चेतावनी नोटिस देने के निर्देश दिए। अमलोर के सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने तथा नरी गांव में लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगने को कहा। उन्होंने कहा है कि यहां पति नहीं, बल्कि ग्राम प्रधान मिनी सचिवालयों में उपस्थित रहें। श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र शुक्ला ने गोधनी, तेरही माफी, भुजौली, पिपरगवां की उपस्थिति देखी। यहां लापरवाह रोजगार सेवकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। छापर में उपनिदेशक पशुपालन डा.मनोज अवस्थी से जांच कराई गई। गैरहाजिर रहने वाले सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए। सदर तहसील की सिंहपुर ग्राम पंचायत में संयुक्त निदेशक कृषि उमेशचंद्र कटियार ने जांच की। उनकी आख्या पर मंडलायुक्त ने लापरवाह लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए। डीएम से कहा है कि संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें 11 अप्रैल तक अवगत कराएं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण: गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

सर्दी में दाल, तेल से लेकर मसालों तक के तेवर पड़े ठंडे

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं- बसपा के निष्कासित नेताओं को शामिल करने से किसी पार्टी का नहीं होगा भला

City News Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर जारी बीते 24 घंटे में 13685 नए केस, 72 मरीजों की कोरोना से मौत  …

पंद्रह साल बाद मिला न्याय : जिंदा जलाकर हत्या करने के दोषियों को आजीवन कारावास, डेढ़ लाख का जुर्माना भी लगाया

मंत्री रामकेश ने की सीएम योगी से भेंट: बताये बुंदेलखंड के विकास के धरातलीय हालात

ब्रेकिंग न्यूज़