26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
कालिंजर किला बनेगा 'बुंदेलखंड' का 'मेगा टूरिस्ट' हब: डीएम रीभा द्वारा 'रोडमैप' तैयार
उत्तर प्रदेश

कालिंजर किला बनेगा ‘बुंदेलखंड’ का ‘मेगा टूरिस्ट’ हब: डीएम रीभा द्वारा ‘रोडमैप’ तैयार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की ‘धरोहर कालिंजर किला’ अब ‘शासन-प्रशासन की टॉप प्राथमिकता’ में है। वर्षों से उपेक्षा झेल रहा यह ‘ऐतिहासिक किला अब मेगा टूरिस्ट डेस्टिनेशन’ में बदलने जा रहा है।

कालिंजर किला बनेगा 'बुंदेलखंड' का 'मेगा टूरिस्ट' हब: डीएम रीभा द्वारा 'रोडमैप' तैयार

डीएम जे. रीभा ने गुरुवार को कालिंजर में मौके पर भूमि निरीक्षण, जमीन क्रय, और रोडवेज बस स्टैंड निर्माण की रूपरेखा देखी। डीएम ने उपजिलाधिकारी नरैनी और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ कालिंजर किले से सटी जमीन का विस्तृत निरीक्षण किया।

कालिंजर किला बनेगा 'बुंदेलखंड' का 'मेगा टूरिस्ट' हब: डीएम रीभा द्वारा 'रोडमैप' तैयार

यह वही जमीन है जहां शासन की योजना के अनुसार ‘मेगा डेस्टिनेशन प्रोजेक्ट’ का मुख्य प्रवेश द्वार, पर्यटक सुविधा केंद्र, पार्किंग ज़ोन और मॉडल इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाना है।

कालिंजर किला बनेगा 'बुंदेलखंड' का 'मेगा टूरिस्ट' हब: डीएम रीभा द्वारा 'रोडमैप' तैयार

डीएम ने निर्देश दिए पर्यटन विभाग और एसडीएम आपसी सहमति से ज़मीन क्रय की प्रक्रिया तुरंत पूरी करें। इसमें अनावश्यक विलंब न हो। अधिकारियों की मानें तो जमीन की कीमत, दस्तावेज़ और सीमांकन को लेकर प्रारंभिक सहमति बन चुकी है। अब शासन स्तर पर औपचारिक आदेश के बाद खरीद की ‘राह’ लगभग ‘साफ’ है।

कालिंजर किला बनेगा 'बुंदेलखंड' का 'मेगा टूरिस्ट' हब: डीएम रीभा द्वारा 'रोडमैप' तैयार

कालिंजर किले के पास रोडवेज बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव पिछले कई वर्षों से फाइलों में दबा था, लेकिन पहली बार इसे मूर्त रूप देने की दिशा में कदम तेज हुए हैं। डीएम ने रोडवेज विभाग के एआरएम को निर्देश दिए की बस स्टैंड के लिए चिन्हित भूमि की रजिस्ट्री जल्द कराई जाए। कार्यदायी संस्था को शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराने के आदेश भेजे।

कालिंजर किला बनेगा 'बुंदेलखंड' का 'मेगा टूरिस्ट' हब: डीएम रीभा द्वारा 'रोडमैप' तैयार

सूत्रों के मुताबिक, ‘कालिंजर किले को मेगा डेस्टिनेशन’ बनाने से आसपास के गांवों में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। होमस्टे, होटल, रेस्टोरेंट और गाइड सर्विसेज को बढ़ावा मिलेगा। बुंदेलखंड की ऐतिहासिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। जिला पर्यटन मानचित्र में ‘बड़ा उछाल’ आएगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

वन विभाग की अपरम्पार लीला : पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का कर डाला बंदर बांट !

City News Uttar Pradesh

किसानों के लिये खुशखबरी: किसान 90 फीसदी सब्सिडी पर लगा सकें सोलर प्लांट

ऑपरेशन में वसूली को लेकर सीएमएस और सर्जन भिडे: डॉक्टर का ब्लड प्रेशर बढ़ा

City News Uttar Pradesh

‘आशिकों का मेला’ होगा ‘सीसीटीवी कैमरे’ की ‘निगहबानीं’ में: सीडीओ ने दिए निर्देश

गमगीन माहौल में गूंजती सदाओं के साथ ताजिये और ढालें हुये “सुपुर्दे खाक”

आरके पटेल के बिगडते बोल कहीं बजा न दें उल्टा ढ़ोल ? लोकप्रियता भी है ढ़ोल में पोल ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़