31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
ऑपरेशन में वसूली को लेकर सीएमएस और सर्जन भिडे: डॉक्टर का ब्लड प्रेशर बढ़ा
उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन में वसूली को लेकर सीएमएस और सर्जन भिडे: डॉक्टर का ब्लड प्रेशर बढ़ा

  • विनोद मिश्रा

महोबा। जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के सीजर ऑपरेशन में वसूले जा रहे सुविधा शुल्क के बंदर -बांट को लेकर सीएमएस और सर्जन के बीच तकरार हो गया। सीएमएस ने डॉक्टर की गर्दन मरोड़ने और नौकरी न करने देने की चेतावनी दी। इससे डॉक्टर का ब्लड प्रेशर बढ़ गया।हालत बिगड़ गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने डॉक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित डॉक्टर का आरोप है कि सीएमएस प्रतिमाह 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।

ऑपरेशन में वसूली को लेकर सीएमएस और सर्जन भिडे: डॉक्टर का ब्लड प्रेशर बढ़ा
CMS and surgeon clash over recovery in operation: Doctor’s blood pressure increased

जिला महिला अस्पताल में डॉ. एसके वर्मा तैनात हैं। गर्भवती महिलाओं की टीम के साथ सीजर ऑपरेशन करते हैं। बुधवार की रात एक महिला का सीजर होना था। इसको लेकर तैयारी चल रही थी। तभी अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह व सर्जन डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। कहासुनी होने के बाद सर्जन डॉक्टर की हालत बिगड़ गई।


बीपी बढ़ने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि वह तीन दिन की छुट्टी पर गए थे। इस दौरान चरखारी की डॉक्टर गीतांजलि को महिला अस्पताल में संबद्ध कर लिया गया। छुट्टी से वापस आने पर जब सर्जन डॉक्टर ने महिला डॉक्टर को वापस चरखारी भेजने की बात कही तो सीएमएस भड़क गए। आरोप लगाया कि सीएमएस ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए गर्दन मरोड़ देने की धमकी दी। इस दौरान 50 हजार रुपये की मांग की गई।सीएमओ डॉ. आशाराम ने मामला शांत बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर, सीएमएस डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश “विकास की काट रहें फसल”: सांसद भी अपने को कर रहे “पवित्रम – पवित्रम” ?

City News Uttar Pradesh

Banda : अपना दल एस पार्टी की बैठक में संगठन की मजबूती और चुनाव पर हुई चर्चा…

City News Uttar Pradesh

हर्ष फायरिंग से मौत देने वाला गिरफ्तार : घटना के बाद से था फरार

City News Uttar Pradesh

Banda : स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन, देशहित में काम करने का प्रधानमंत्री ने किया आवाहन…

City News Uttar Pradesh

हैवानियत की हदें पार : बहरूपिए ने चार वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार, ग्रामीणों ने पकड़ा

City News Uttar Pradesh

“शेरे बुंदेलखंड विधायक प्रकाश” नें विधानसभा में की गर्जना: बांदा में चीनी मिल स्थापना पर जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़