- विनोद मिश्रा
बांदा । मतदान के दौरान किसी का दबाव बर्दाश्त न करें। अगर कोई धमकाता है या फिर किसी तरह का दबाव बनाता है तो उसकी जानकारी दी जाए, संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह बात एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने बूथ निरीक्षण के बाद गांव वालों के साथ हुई बैठक के दौरान कही।

पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी चुनावी तैयारियों को लेकर लगातार अपनी कमर कसे हुए हैं। आईजी के सत्यनारायण, कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर आए दिन निर्देश दे रहे हैं। पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न हो, इसको लेकर दिन-रात अफसर बैठक कर मंथन कर रहे है। चुनाव के दौरान अवैध शराब की बिक्री किसी भी दशा में न होने पाए तथा कोई भी अपराधिक किस्म का व्यक्ति ग्रामीणों को न धमका सके, इसको लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर गांव के लोगों से रूबरू हो रहे है। उनके द्वारा अपराधियों की खुफिया जानकारी भी ली जा रही है। ताकि चुनाव से पूर्व उन पर कार्यवाही की जा सके।

एसडीएम सदर सुधीर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राकेश सिंह ने नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तिंदवारा व कनवारा गांव स्थित पोलिंग बूथों का जायजा लिया। बूथों की व्यवस्थाएं परखने के बाद अफसरों ने गांव में चुनावी चैपाल लगाई। अधिकारियों ने गांव वालों से चुनाव संबंधी परिचर्चा करने के साथ विस्तृत जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों ने ग्रामीणों को भयमुक्त होकर अपने मत का प्रयोग करने की अपील भी की। उपजिलाधिकारी सदर सुधीर सिंह ने बताया कि चुनाव की तैयारियों को लेकर सीओ सिटी राकेश सिंह के साथ तिंदवारा व कनवारा गांवों का दौरा किया गया है। पोलिंग बूथों का जायजा लेने के बाद उन्होंने गांव वालों से भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया है। साथ ही कहा गया है कि किसी भी प्रत्याशी के प्रलोभन में न आए, अगर कोई डराने या धमकाने की कोशिश करें तो तत्काल सूचना दी जाए। संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
