27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
हत्‍याकांड: सपा नेता की मौत पर उठे सवाल, मां बेटी समेत पांच पर मुकदमा, जांच टीमें गठित
उत्तर प्रदेश

हत्‍याकांड: सपा नेता की मौत पर उठे सवाल, मां बेटी समेत पांच पर मुकदमा, जांच टीमें गठित

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में सामने आया यह ‘हत्याकांड’ अब केवल एक अपराध नहीं, बल्कि कानून, राजनीति और समाज के कई संवेदनशील सवालों को जन्म देने वाला मामला ‘गंभीर’ बन गया है। शराब के नशे में ‘दुष्कर्म’ के प्रयास का आरोप लगाते हुए ‘एक युवती द्वारा समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष सुखराज प्रजापति’ की फरसे से की गई ‘नृशंस हत्या’ ने पूरे जनपद को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर युवती, उसकी मां समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि युवती पहले ही हत्या स्वीकार कर जेल भेजी जा चुकी है।

हत्‍याकांड: सपा नेता की मौत पर उठे सवाल, मां बेटी समेत पांच पर मुकदमा, जांच टीमें गठित

घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की है। गांव में मां-बेटी रहती हैं। मां घर के बाहर छोटी सी किराने की दुकान चलाती हैं और घटना के समय खेत गई हुई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही रहने वाला 48 वर्षीय सुखराज प्रजापति युवती के घर पहुंचा और शराब के नशे में उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती के अनुसार विरोध करने पर स्थिति बेकाबू हो गई। आत्मरक्षा में युवती ने घर में रखे फरसे और डंडे से सुखराज पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद युवती स्वयं पुलिस चौकी पहुंची और हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हत्‍याकांड: सपा नेता की मौत पर उठे सवाल, मां बेटी समेत पांच पर मुकदमा, जांच टीमें गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर तीन टीमें गठित कर जांच शुरू की गई है। सीओ सौरभ सिंह समेत पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। युवती का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

हत्‍याकांड: सपा नेता की मौत पर उठे सवाल, मां बेटी समेत पांच पर मुकदमा, जांच टीमें गठित

वहीं मृतक के पुत्र पवन कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि युवती और उसके परिजनों ने सुखराज को साजिश के तहत घर बुलाकर उसकी हत्या की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला आत्मरक्षा और साजिश के आरोपों के बीच ‘उलझा’ हुआ है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के आगे वृद्ध ने कटकर की खुदकुशी, पुलिस कर रही शिनाख्त

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर का भाजपा पर ‘प्रहार’: ब्राह्मण विधायकों की बैठक लोकतांत्रिक अधिकार

City News Uttar Pradesh

बांदा में सड़क हादसे में युवक की मौत : हमीरपुर में भूमि संरक्षण विभाग में था तैनात

City News Uttar Pradesh

किसानों की बढ़ गई है चिंता : दलहनी फसलों पर पाला का बढ़ गया खतरा

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें दिया प्रशिक्षण : बोले भाजपा का आधार मूल्य एवं विचार

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू बोले : विधायक एवं अध्यक्ष के प्रयासों से अब नगर दिखेगा महानगर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़