City News Uttar Pradesh
उद्यान विभाग में केशव राम के 'भ्रष्टाचार की लीला अपरम्पार' : मौसंबी बिक्री में भी 'घोटाला' ?
उत्तर प्रदेश

उद्यान विभाग में केशव राम के ‘भ्रष्टाचार की लीला अपरम्पार’ : मौसंबी बिक्री में भी ‘घोटाला’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले का “उद्यान विभाग भ्रष्टाचार की बागवानी” का रूप ले चुका हैं। यहां कथित “गबन की चौंकाने वाली परतें, दर परत” खुल रही हैं। अब यहां का एक और भ्रष्टाचार के “बाग का खुलासा” हुआ है ! विभाग के अफसरों नें लगभग “सवा लाख कीमत की मौसंबी फल” को मात्र “चार हजार रुपये” में बेच दिया ? आखिर क्यों ? 

उद्यान विभाग में केशव राम के 'भ्रष्टाचार की लीला अपरम्पार' : मौसंबी बिक्री में भी 'घोटाला' ?

इसके पीछे क्या भ्रष्टाचार का खेल रचा गया ? “हाथी के दांत खाने वाले और दिखाने वाले और” की कहावत को दर्शाकर अपनी “जेब गरम” कर ली गई ? अभी कुछ दिन पूर्व उद्यान विभाग ने 50 लाख के शीशम और सागौन की लकड़ी बिना टेंडर व नीलामी किये 15 हजार में बेच कर सरकार को चूना और अपनी “बल्ले-बल्ले” कर ली थी ?

उद्यान विभाग में भ्रष्टाचार: बिना 'टेंड'र कौड़ियों में निपटाई 'बेशकीमती' संपत्ति, सवालों में 'सिस्टम'

इस खबर को प्रमुखता से हमने प्रकाशित किया। इस मामले में उप निदेशक स्तर से जांच का दावा है। खैर , नई “खबर की तह की ओर” चलते हैं। नवाब टैंक के पास पांच हेक्टेयर के “राजकीय पौधशाला प्योंदीबाग” में 22 मौसंबी के पेड़ हैं। सरकारी मानक के अनुसार “पांच साल से अधिक उम्र के पेड़ में 40 से 50 किलो फल” निकलते हैं। प्योंदीबाग के पेड़ एक दशक पुराने हैं।

उद्यान विभाग में केशव राम के 'भ्रष्टाचार की लीला अपरम्पार' : मौसंबी बिक्री में भी 'घोटाला' ?

बताते हैं कि “प्रत्येक पेड़ में करीब 50 किलो मौसंबी लगी थी। इस अनुपात से 11 क्विंटल मौसंबी का उत्पादन हुआ”। पैदावार के हिसाब से “मौसंबी का बाजार भाव 1.25 लाख रुपये” के आस -पास पड़ता है। विभाग ने इसे “मात्र चार हजार रुपये” में ही बेचना दिखाकर “गजब कर दिया” ?

उद्यान विभाग में केशव राम के 'भ्रष्टाचार की लीला अपरम्पार' : मौसंबी बिक्री में भी 'घोटाला' ?

मौजूदा समय में मौसंबी का मार्केट भाव प्रति किलो 100 से 125 रुपये है। इससे पूर्व विभाग ने 50 लाख के शीशम व सागौन के 35 पेड़ों की लकड़ी महज बिना टेंडर, नीलामी के बेच दिया था।

उद्यान विभाग में भ्रष्टाचार: बिना 'टेंड'र कौड़ियों में निपटाई 'बेशकीमती' संपत्ति, सवालों में 'सिस्टम'

जिला उद्यान अधिकारी केशवराम का कहना है कि पिछले एक साल से लकड़ी पड़ी थी। जो खराब हो रही थी। “मौसंबी के फल ज्यादा पक” गये थे। उसे “रोका जाता तो खराब” हो जाता। यदि ऐसा था तो “समय रहते फलों की बिक्री क्यों नहीं” की गई ? उप निदेशक उद्यान विनय कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच भी कराएंगे। देखना होगा की जांच का क्या बताती है ! निष्पक्षता पर नजर रहेगी

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्विवेदी मिशन 2024 के लिये अभी से देने लगे धार : गांवों कस्बों में लगाई चौपाल

City News Uttar Pradesh

कृषि विश्वविद्यालय बना अत्याचार का अड्डा ? नियमों की कब्र पर शोध, राज्यपाल तक पहुँचा मामला

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने होली के बाद संभाली सफाई व्यवस्था: युद्धस्तर पर चला अभियान

रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ बनाने हेतु बजरंग सेना नें मीडिया से मांगा सहयोग

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें चित्रकूट आमावस्या पर जानें वाले तीर्थयात्रियों हेतु किया भंडारा

विधायक प्रकाश बांदा में चलायेंगे “आपरेशन लोटस” ? सुनील पटेल होंगे प्रमुख किरदार !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़