- विनोद मिश्रा
बांदा। त्यागी, मेहनती, ईमानदार और रात दिन अपने कर्तव्य मार्ग पर अडिग नेतृत्व हमें मोदी और योगी के रूप में मिला है, यह हमारे देश और प्रदेश का सौभाग्य है।
उक्त विचार बुधवार को तिंदवारी विकास खंड कार्यालय के सभागार में आयोजित विकास परियोजनाओं की समीक्षा अवसर पर बुंदेलखंड विकास बोर्ड अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल ने व्यक्त करते हुए आगे कहा कि योगी ने बुंदेलखंड की बदहाली को दूर कर इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में लाने हेतु ही बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन किया है। इस बोर्ड को शासन को सुझाव देने, विकास कार्याे के निरीक्षण कार्यों की दृष्टि से नए प्रस्ताव सीधे सरकार को भेजने आदि के अधिकार प्राप्त हैं।

उन्होंने कहा कि भारत वर्ष अनेक महापुरुषों की जन्म स्थली रहा है और हमारा देश संघर्ष, त्याग, तपस्या का ऋषि परंपरा वाला देश है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, सर्वसंपन्न, क्षमतावान, प्रतिभावान और ऊर्जावान देश के रूप में उभर कर सामने आया है। केंद्रीय की मोदी सरकार तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जल संचयन हेतु अनेक प्रकार से काम कर रहीं हैं, इसके लिए हर गांव में अमृत सरोवर विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण हुआ दूरदर्शी कार्य होगा। हर गांव में एक खेल मैदान बनाना, जहां खेलकूद के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सके, योगी सरकार इसके लिए ठोस कार्य कर रही है।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रत्येक गांव में अमृत सरोवर के रूप में एक ऐसा स्थान बनेगा, जहां लोगों को रोजगार भी मिल सके। इससे हम अपने गांव को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना सकेगे। उन्होंने समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों का आभार जताया। बैठक का संचालन विकास खंड अधिकारी अजय पांडेय द्वारा किया गया जिन्होंने तिंदवारी विकासखंड द्वारा कराए गए तथा भविष्य में कराए जाने वाले विकास कार्यों का विस्तृत विवरण पेश किया।

बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों द्वारा सफाई कर्मियों की घोर लापरवाही, अकर्मण्यता सहित गौशालाओं में आ रही प्रमुख समस्याओं के साथ-साथ मनरेगा में पैसा ना आने की शिकायत की। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता आनंद स्वरूप द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, विकास खंड अधिकारी अजय पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छेददू,ए डी ओ विनोद झा, ए डीओ दिनेश यादव, जे ई आर ई एस रमेश सेंगर, जे ई रिंकू गुप्ता, जयकरण वर्मा , बलदेव कुशवाहा, पतिराखन निषाद, धर्मेंद्र सिंह कल्लू, अखिलेश त्रिपाठी, अरुण सिंह पटेल, जौहरिया प्रजापति, आलोक मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
