27.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम योगी का राहुल-अखिलेश पर प्रहार: बताया-भस्मासुर, कहा- देश के लिए खतरनाक दोनों लड़कों की जोड़ी
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का राहुल-अखिलेश पर प्रहार: बताया-भस्मासुर, कहा- देश के लिए खतरनाक दोनों लड़कों की जोड़ी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

सुलतानपुर। भाजपा उम्मीदवार पूर्व मंत्री व सांसद मेनका गांधी के समर्थन में बुधवार को जनसभा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दोनों लड़कों की जोड़ी देश के लिए खतरनाक है। वे आप का वोट लेकर आप को ही नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। वे भस्मासुर हैं। भस्मासुर की आत्मा उनके अंदर प्रवेश कर गई है।

सीएम योगी का राहुल-अखिलेश पर प्रहार: बताया-भस्मासुर, कहा- देश के लिए खतरनाक दोनों लड़कों की जोड़ी
CM Yogi’s attack on Rahul-Akhilesh: Said – Bhasmasur, said – pair of two boys dangerous for the country

कादीपुर नेशनल इंटर कालेज परिसर में संबोधन के दौरान वह सपा व कांग्रेस से जनता को सावधान करते हैं। कहते हैं कि एक की सभाओं में गुंडे मंचों पर चढ़कर मारपीट करते हैं। वह कुछ नहीं कर पाते हैं। यह सपा का संस्कार है। दूसरा 11 बजे सो कर उठता है। उसे पता नहीं रहता कि आज कहां जाना है, क्या बोलना है। उसे रटाना पड़ता है। 60 वर्ष तक लड़के ही हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि गरीबी के लिए क्या करेंगे तो लोगों कहते हैं कि संपत्तियों का सर्वे कराएंगे। आधे हिस्से पर वरासत टैक्स लगाएंगे। आप द्वारा अर्जित उस चल व अचल संपत्ति का पैसा ले जोर पाकिस्तानी घुसपैठियों को देने का काम करेंगे।

सीएम योगी का राहुल-अखिलेश पर प्रहार: बताया-भस्मासुर, कहा- देश के लिए खतरनाक दोनों लड़कों की जोड़ी
CM Yogi’s attack on Rahul-Akhilesh: Said – Bhasmasur, said – pair of two boys dangerous for the country

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 400 के पार की बात करने पर सपा काे चक्कर आने लगता है। सपा व कांग्रेस कितना भी जोर लगा लें, मोदी ही आएंगे। पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। हर जगह से एक ही आवाज आ रही है। फिर एक बार माेदी सरकार ही आएगी। 500 वर्षों का इंतजार अयोध्या में खत्म हुआ है। इस बार का चुनाव रामभक्त व राम द्राेहियों के बीच है। रामद्राेही षड्यंत्रों में लगे हैं। वे देश व समाज के खिलाफ काम कर रहे हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हेल्थ मशीन का स्वास्थ बेहद खराब : नहीं हो पा रहा है इलाज

City News Uttar Pradesh

News- टाइम ने जारी की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट, पीएम मोदी सहित ‘शाहीनबाग की दादी’ भी शामिल।

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा का बड़ा कदम : पर्यावरण संरक्षण और नदियों को गंदगी मुक्त की योजना

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी मुस्कराया : हत्या के प्रयास मामले में कोर्ट नें किया दोष मुक्त

City News Uttar Pradesh

फसल में लगी आग, किसानों की मेहनत पलभर में राख: विधायक विशंभर नें मदद का दिया अश्वासन

City News Uttar Pradesh

स्वंय सेवक संघ नें मनाया रक्षाबंधन पर्व : प्रेम के साथ सबको जोड़ने का लिया संकल्प

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़