24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- तीन खनन माफिया गिरफ्तार, लगा गैंगेस्टर, जब्त होगी सम्पत्ति !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अवैध खनन और माफिया गिरी में लिप्त अराजकता फैलाने वालो पर पुलिस कप्तान के निर्देशन में लगाम कसने की कवायद शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में जिले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। तीनों पर अवैध खनन और परिवहन के कई केस बताए गए हैं। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी फरार है। वह हिस्ट्रीशीटर भी है।

इन सभी की अवैध ढंग से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने की भी कार्रवाई की जा रही है। मटौंध थाना पुलिस ने इंसपेक्टर रामेंद्र तिवारी के नेतृत्व में भूरागढ़ चौकी के पास सोमवार को इद्दू खां पुत्र हुसैन खां (बोधी पुरवा, मटौंध), सुल्तान पुत्र रहमान (कनवारा, कोतवाली नगर) और आनंदी केवट पुत्र झुरिया (दौलतपुर, मटौंध) को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि इन सभी के विरुद्ध शहर कोतवाली और मटौंध थाने में अवैध बालू खनन और परिवहन आदि के कई मुकदमें दर्ज हैं। इस गिरोह का लीडर राशिद खां पुत्र इद्दू (भूरागढ़, मटौंध) है।

यह हिस्ट्रीशीटर है और खनन माफिया है। उसका साथी दीन मोहम्मद पुत्र अली मोहम्मद (अंदौरा, कमासिन) जेल में है। पुलिस के मुताबिक इसी गिरोह ने खनिज अधिकारी के वाहन को टक्कर मारकर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया था।
गिरफ्तारी टीम में मटौंध थाना इंसपेक्टर सहित बांदा कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला और मटौंध थाना कांस्टेबल विजय चौहान व अरविंद कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इद्दू खां पर 6, आनंदी केवट पर 15, दीन मोहम्मद पर 3 और सुल्तान पर 2 अपराधिक केस दर्ज हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP Weather : उत्‍तर प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश-शीतलहर को लेकर अपडेट

City News Uttar Pradesh

दिलचस्प मुकाबला : डेंगू की रफ्तार चुस्त और स्वास्थ विभाग सुस्त

City News Uttar Pradesh

National Flag Code : भारत सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज कोड में किया बदलाव, अब दिन और रात दोनों ही समय फहराया जा सकता है तिरंगा

Banda : इलाज में धन वसूली, दर्द से छटपटाती रही मासूम, प्रभारी से की शिकायत …

विधायक प्रकाश द्वारा डीएम के साथ मंदिरों की सफाई: पंचायत अध्यक्ष सुनील नें भी झाड़ू चलाई

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त एंव आईजी ने जिला अस्पताल में लगवाया कोरोना टीका, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहे मौजूद …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़