महोबा। गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा में जुटे किसानों व कांग्रेसियों को दो सौ मीटर चलने के बाद पुलिस ने रोक दिया। प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेजा गया। भीड़ को पुलिस ने लाठियों के बल पर खदेड़ दिया। एसडीएम राजेश यादव, व सीओ सदर कालूसिंह के नेतृत्व में कबरई के मुख्य चौराहे में तैनात भारी फोर्स के साथ मोर्चा संभाले थे। यात्रा के दौरान करीब आधा घंटा कानपुर-सागर हाईवे पर वाहन दोनों तरफ जाम में फंसे रहे। पुलिस फोर्स ने कार्यक्रम स्थल वर्कशाप के मुख्य गेट को बंद कर कार्यकर्ताओ व किसानों को बाहर नहीं निकलने दिया। बाद में कार्यकर्ता गेट खोलकर नारे बाजी करते हुए पदयात्रा पर निकल पड़े। पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया व प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

भारी भीड़ पर लाठी चार्ज कर तीतर बितर कर दिया। सीओ सिटी कालूसिंह ने बताया कि पदयात्रा के आयोजकों को जिले में 144 धारा लागू होने की जानकारी दे कर पदयात्रा पर रोक लगा दी गई थी। कार्यक्रम में महासचिव रोहित चौधरी,लल्लू साहू,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष छत्रपाल चौधरी,जिलाध्यक्ष तुलसीदास,अखिलेश,ब्रजराज सिंह,संतोष कुमार धुरिया,मौजूद रहे। इंसेट) सिपाही हुआ घायल कांग्रेसियों व किसानों को कस्बा के एक कार्यशाला में रोके रहने में पुलिस बल को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

धक्का मुक्की के दौरान एक पुलिस का सिपाही घायल भी हुआ। जिसे मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने मरहम पट्टी की। इंसेट) लग गया जाम यात्रा और पुलिस फोर्स की मौजूदगी से कानपुर-सागर हाईवे पर काफी अफरातफरी का माहौल रहा। इस दौरान करीब आधा घंटे तक दोनों तरफ के वाहन फंसे रहे। गनीमत रही पुलिस ने हालात संभालते हुए लोगों को वहां से जल्द ही हटा दिया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
