विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में हिंसक सांड ने एक ऊंट को क्रूरता से मार डाला। ऊंट को बचाने के प्रयास में एक किसान भी घायल हो गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि अब तक सैकड़ों बीघे किसानों की फसलों को यह जंगली गायें और सांड नष्ट कर चुके हैं।
पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव के किसानों को अपने खेतों की रखवाली करना लोहे के चने चबाने से कम नहीं है। किसानों के खेतों पर लहलहा रही गेहूं, चना, मसूर आदि की फसलों को आवारा घूम रहा लगभग 500 गायों का झुंड सैकडों बीघे की फसलों को अभी तक नष्ट कर चुके हैं।

वहीं, दूसरी ओर जंगली सांड और गायें अब किसान के जान के भी दुश्मन बन गए हैं। पिपरहरी गांव के किसान संजय ने बताया कि फसलों की रखवाली करने के लिए अमलोर गांव से किराए का ऊंट बुलवाया था, जिसे आक्रामक और हिंसक सांड ने आज सींग घुसेड़ कर मार डाला। किसानों बताते है कि अब यह आवारा जानवर इंसानों के ऊपर भी हमला करने से नहीं चूकते। आज इसी के चलते हिंसक सांड द्वारा ऊंट को बचाने के चक्कर में किसान नन्हें परिहार का हाथ भी टूट गया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
