- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ।इसमें 44 मामले आये जिसका मौके पर निस्तारण हुआ। डीएम ने अधिकारियों को जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किये जाने के निर्देश दिये।

समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत व अन्य विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए।गायत्री नगर निवासी चन्द्रशेखर तिवारी की भूमि पर कब्जा किये जाने एवं ग्राम मजरा कनवारा निवासी धनीराम की शिकायत थी कि उसकी भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर को कार्यवाही के निर्देश दिये।

उन्होंने ग्राम जसपुरा के एक दिव्यांग को मुख्यमंत्री आवास दिलाये जाने तथा जमालपुर के दिव्यांग सर्वेश कुमार को मोटर्राइज्जड ट्राईसाइकिल व आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाये जाने के निर्देश दिये। पुल्ला का पुरवा निवासी श्रीमती नन्दी द्वारा घर के दरवाजे के सामने कब्जा किये जाने व लडाई झगडा करने की शिकायत पर एसएचओ कोतवाली को जांच कर कार्यवाही को कहा।

इसी क्रम में अम्बेडकर नगर निवासी अर्चना वर्मा द्वारा उसकी दुकान में दबंग व्यक्ति द्वारा परेशान किये जाने की शिकायत पर एसएचओ कोतवाली को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर रजत वर्मा तहसीलदार सदर राधेश्याम सहित नायब तहसीलदार एवं सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
