- विनोद मिश्रा
बांदा। उद्योग बंधु की बैठकें “उद्देश्य होते हुये भी महज औपचारिक बनकर” रह गईं हैं। शासन के निर्देश पर बैठके होती है पर “अंजाम की खानापूरी” होती है। “समस्या सुनना और उनका निराकरण न होना परिपाटी” सी बन गईं है। इसी क्रम में आयुक्त आरपी सिंह की अध्यक्षता मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक हुई। इसमें “उद्यमियों की समस्याओं को निपटने का घिसा -पिटा पुराना राग अलापा” गया। निस्तारण हेतु निर्देश दिये।

आयुक्त ने भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की समुचित आपूर्ति तथा पेयजल की समस्या के शीघ्र निराकरण को कहा। उन्होंने निवेष मित्र पोर्टल पर प्राप्त पसमस्याओं के निस्तारण की समीक्षा की। अनिस्तारित प्रकरणों को निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना की समीक्षा की। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत स्वीकृत किये गये आवेदनोें के सापेक्ष्य शत्-प्रतिशत लाभार्थियोें को ऋण वितरण के निर्देश दिये।

औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में उद्यमियों व पानी की उपलब्धता कराये जाने के सम्बन्ध में एक्सियन जल निगम को एक कमेटी गठित कर भूजल का सर्वे कराकर रिपोर्ट मांगी। क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा को उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण किये जाने हेतु एक दिन निर्धारित करने को कहा।

यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबन्धक नें द् बताया कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास हेतु शीघ्र ही हाईमास्क लाइट लगाने का कार्य प्रारम्भ हो जायेगा। यह कार्य 31 जुलाई तक पूर्ण होगा। आयुक्त नें क्षेत्र में अतिक्रमण एवं अराजकता पर भी कड़ी कार्यवाई की बात कहीं।आयुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट आवंटन में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।
आर एम यूपीसीडा को निर्देश दिये कि नक्सा पास क तथा अन्य भूखण्ड के सम्बन्ध में की जाने वाली कार्यवाही शीघ्र की जाए। बैठक में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट 2023 एमएसएमई के अन्तर्गत जीबीसी के लिए तैयार ईकाईयों के सम्बन्ध में जानकारी ली गईं। बैठक में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, संयुक्त आयुक्त उद्योग सुधांशु तिवारी, एलडीएम विनय पाण्डेय, क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा, महा प्रबंधक जल संस्थान पुरूषोत्तम कुमार सहित उद्यमीगण उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
