24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
वीजा के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी दिल्ली की दौड़: 12 देशों का वीजा अब मिलेगा लखनऊ से, सीएम योगी ने एप्लीकेशन सेंटर का उद्धाटन
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

वीजा के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी दिल्ली की दौड़: 12 देशों का वीजा अब मिलेगा लखनऊ से, सीएम योगी ने एप्लीकेशन सेंटर का उद्धाटन

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) से पहले शनिवार को प्रदेशवासियों को बड़ा उपहार दिया है। अब यहां के लोगों को वीजा के लिए दिल्ली की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वह अपने ही प्रदेश में वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

वीजा के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी दिल्ली की दौड़: 12 देशों का वीजा अब मिलेगा लखनऊ से, सीएम योगी ने एप्लीकेशन सेंटर का उद्धाटन
Delhi will no longer have to run for visa: Visa of 12 countries will now be available from Lucknow, CM Yogi inaugurates application center

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम में वीएफएस ग्लोबल वीजा एप्लीकेशन सेंटर का उद्धाटन किया। इसके साथ यहां से आस्ट्रिया, चेक गणराज्य, पुर्तगाल, स्विटजरलैंड, नीदरलैंड, क्रोएशिया, इटली, सऊदी अरब, हंगरी, जर्मनी सहित कई देशों के वीजा आवेदन पत्र स्वीकार होने शुरू हो जाएंगे।

वीजा के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी दिल्ली की दौड़: 12 देशों का वीजा अब मिलेगा लखनऊ से, सीएम योगी ने एप्लीकेशन सेंटर का उद्धाटन
Delhi will no longer have to run for visa: Visa of 12 countries will now be available from Lucknow, CM Yogi inaugurates application center

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के एक सप्ताह पूर्व लखनऊ में वीएफएस ग्लोबल सेंटर का उद्धाटन प्रदेशवासियों के लिए एक अवसर है। इस सेंटर के शुरू होने से विभिन्न देशों के लिए वीजा आवेदन करने की एक सरल प्रक्रिया प्रदेशवासियों को मिलने लगेगी। आज के समय में हम तकनीक का उपयोग करके ईज आफ डूइंग बिजनेस ही नहीं बल्कि ईज आफ लिविंग के लक्ष्य को थोड़े ही प्रयास से प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले नौ वर्षों के दौरान देश के अंदर व्यापक बदलाव लाने का जो कार्य किया है आज उसके परिणाम हम सबके सामने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीजा और पासपोर्ट को लेकर खासतौर पर आम आदमी को इमरजेंसी के समय जो परेशानियां होती थी उन सबसे मुक्ति दिलाई है। इस मौके पर लखनऊ की सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश के प्रयास से मिली बड़ी सौगात: साढ़े 15 करोड़ से शहर में बनेंगे दो नए सबस्टेशन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने व्यापारियों से की व्यापक चर्चा: घटे जीएसटी दरों का गिनाया ‘फायदा’

City News Uttar Pradesh

Banda : मिशन शक्ति के तहत, बालिकाओं और महिलाओं को किया गया जागरूक …

न्यायालय नें दुर्घटना में बीमा कंपनी के विरुद्ध लगभग 40 लाख भुगतान का दिया फैसला

City News Uttar Pradesh

बांदा में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन : भर्ती नहीं तो वोट नहीं की हुंकार

46 हजार का कर्ज और बर्बाद हुई फसल से किसान का टूटा र्धर्य, फांसी लगाकर दी जान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़