31.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रवीण सिंह की 'दरियादिली' से जगमगाई दीपावली: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने 'बाटी ख़ुशी'
उत्तर प्रदेश

प्रवीण सिंह की ‘दरियादिली’ से जगमगाई दीपावली: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने वंचितों को ‘बांटी ख़ुशी’

धनतेरस और दीपावली पर्व की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || प्रवीण सिंह || बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक एंव वरिष्ठ भाजपा नेता ( दीपावली विज्ञापन)

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। त्योहार सिर्फ दीये जलाने का नहीं, बल्कि आशा, इंसानियत और संवेदना जगाने का होता है। और यही संदेश जिले में ‘बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन’ ने दिया। दीपावली के अवसर पर संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण सिंह के नेतृत्व में एक अनोखा और प्रेरक अभियान चलाया गया, “दीपावली किट वितरण कार्यक्रम”। इस पहल ने न केवल गरीब और जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि पूरे क्षेत्र में समाजसेवा की नई मिसाल पेश की।

प्रवीण सिंह की 'दरियादिली' से जगमगाई दीपावली: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने 'बाटी ख़ुशी'

बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने दीपावली से पहले जिले के अलग-अलग मोहल्लों और गांवों में ज़रूरतमंद परिवारों तक “दीपावली किट” पहुँचाई। इन किटों में मिठाइयाँ, पूजा सामग्री और आवश्यक खाद्य वस्तुएँ शामिल थीं। इस कार्य का उद्देश्य था कि कोई भी परिवार दीपावली की रौनक से वंचित न रहे।

प्रवीण सिंह की 'दरियादिली' से जगमगाई दीपावली: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने 'बाटी ख़ुशी'

संस्था के संस्थापक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने कहा ‘दीपावली खुशियाँ बाँटने का पर्व‘ है। हमारा प्रयास है कि हर घर में दीप जले, हर चेहरे पर मुस्कान लौटे। बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन का लक्ष्य केवल वितरण नहीं, बल्कि समाज में संवेदना की ‘लौ’ जलाने का अभियान है।

प्रवीण सिंह की 'दरियादिली' से जगमगाई दीपावली: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने 'बाटी ख़ुशी'

कार्यक्रम की शुरुआत शहर के झील के पुरवा मोहल्ले से हुई, जहां स्तुति रचना की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद जरेली कोठी में वितरण कार्य को गति मिली, जहाँ स्वयंसेवकों ने बड़ी सक्रियता दिखाई। फिर खुंटला में कुलदीप नामदेव और सौरभ मोनू के सहयोग से ज़रूरतमंदों तक ‘दीपावली किट’ पहुँचाई गई।

प्रवीण सिंह की 'दरियादिली' से जगमगाई दीपावली: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने 'बाटी ख़ुशी'

इसके बाद अवंतिनगर में संत शरण अवस्थी (दादू भाई) के मार्गदर्शन में तथा स्थानीय साथियों के सहयोग से किट वितरण सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन मानी कुइयां में रूपा चौहान की व्यवस्था में हुआ। हर जगह बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर आई खुशी ने इस सामाजिक अभियान को एक भावनात्मक पर्व बना दिया।

प्रवीण सिंह की 'दरियादिली' से जगमगाई दीपावली: बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन ने 'बाटी ख़ुशी'

इस कार्यक्रम में समाज के कई वरिष्ठ और सम्मानित व्यक्ति शामिल हुए। जिनमे संतराम सिंह, प्रभा गुप्ता, विनोद जैन, राजकुमार गुप्ता, देवीदयाल सिंह, चन्द्रभान शुक्ला, पप्पू मिश्रा, शशांक सिंह परमार, कार्तिक निगम, अभिनव द्विवेदी, रोहित मिश्रा, हिमांशु सिंह, सत्यम यादव सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे। और इस जनसेवी कार्य की सराहना की।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नीतीश कुमार का सियासी सफर : बार-बार बदला गठबंधन, 9वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

City News Uttar Pradesh

यूपी में कोरोना का कहर : बीते 24 घंटे में 27357 नए संक्रमित केस सामने आये, 120 की हुई मौत ..

महोबा से ‘सियासी बम’: पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद द्वारा ‘एफआईआर’ से भाजपा में खलबली

City News Uttar Pradesh Desk

व्यापारियों द्वारा कर चोरी: बांदा सहित सात जिलों के 1,347 पर जीएसटी की बैठी जांच

City News Uttar Pradesh

जिला विद्यालय निरीक्षक परेशान : आदेश के अभाव में कैसे शुरू करें भर्ती अभियान ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में बजने लगे दांत, नहीं मिल रही प्राकृतिक आंच…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़