- ब्यूरो रिपोर्ट
दुष्कर्म के एक और मामले में गुजरात के गांधीनगर की सेशन कोर्ट ने 81 साल के आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आसाराम को सजा के बाद उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली पीड़ित किशोरी ने हाथ जोड़कर भगवान का धन्यवाद किया। उसके पिता ने खुशी में मिठाई बांटी। पीड़िता ने कहा कि आसाराम ऐसा दुराचारी है, उसे तो पूरी जिंदगी जेल में रहना चाहिए।

सोमवार को गांधीनगर सेशन कोर्ट के आसाराम को दुष्कर्म का दोषी ठहराए जाने की खबर विभिन्न समाचार माध्यमों से पता चली तो शाहजहांपुर की पीड़िता और उसके पिता के चेहरे खिल उठे। पीड़िता भी काफी खुश हुई। उसने कहा कि कोर्ट पर पहले से विश्वास था। दुष्कर्मी आसाराम कभी जेल से बाहर न आए। मंगलवार को गांधीनगर की अदालत ने इस मामले में भी दुष्कर्मी आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

– पीड़िता के पिता बोले- सत्य की हमेशा जीत है होती
पीड़िता के पिता ने कहा कि आसाराम को सजा होने से बहुत सुकून मिला है। जीत हमेशा सत्य की ही होती है। वह सच्चाई के रास्ते पर चलकर अपनी लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने कहा कि आसाराम जेल के अंदर बैठकर उनके खिलाफ साजिश रच रहा है। अपने शिष्यों के जरिये उनके खिलाफ झूठे मुकदमे लिखवा रहा है। वह गवाहों को भी नहीं बख्श रहा।
आरोप लगाया कि आसाराम ने भोलानाथ, अमृत प्रजापति को मरवा दिया। राहुल सचान का अभी तक सुराग नहीं लगा है। भगवान के घर देर हैं, मगर अंधेर नहीं। आसाराम को अपने कुकृत्यों की सजा भुगतनी ही पड़ेगी। बता दें कि शाहजहांपुर की नाबालिग किशोरी ने वर्ष 2013 में आसाराम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। अदालत ने 2018 में आसाराम को इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
