23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा : बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा : साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा, ट्रक से फंसकर बारह मीटर घिसटी, हुई मौत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। साइकिल से कोचिंग जा रही इंटर की छात्रा को कोहरे के बीच ट्रक करीब 12 मीटर तक घसीटता चला गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शरीर बुरी तरह छिल गया। साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और किताबें आदि बिखर गईं। दुर्घटना करने वाला चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दर्दनाक हादसा : साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा, ट्रक से फंसकर बारह मीटर घिसटी, हुई मौत
Tragic accident: A student going to coaching on a bicycle got trapped by a truck and was dragged twelve meters, died.

चिल्ला के डिघवट गांव निवासी रामराज यादव की 17 वर्षीय पुत्री खुशी रोहन सिंह इंटर कालेज ग्राम लुकतरा में 12 वीं कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही थी। बांदा-कानपुर मुख्य मार्ग पर वह घूरा मोड़ के पास जैसे ही पहुंची, कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की उसे टक्कर लग गई।

दर्दनाक हादसा : साइकिल से कोचिंग जा रही छात्रा, ट्रक से फंसकर बारह मीटर घिसटी, हुई मौत
Tragic accident: A student going to coaching on a bicycle got trapped by a truck and was dragged twelve meters, died.

चालक के वाहन नहीं रोकने से छात्रा उसमें फंसकर काफी दूर तक घिसटी चली गई। इससे सिर, चेहरे व नाक आदि में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने जीवित होने की आशंका पर डायल 112 व एंबुलेंस 108 को फोन किया। दोनों के पहुंचने में समय लगने से पड़ोसी व स्वजन उसे प्राइवेट वाहन से ट्रामा सेंटर ले गए। जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। सीओ जियाउद्दीन ने बताया कि अभी दुर्घटना करने वाले वाहन का पता नहीं चल सका। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नें लगाम लगाई : बिना रजिस्ट्रेशन भूगर्भ जल दोहन पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले, भाजपा के पक्ष में करें ऐतिहासिक मतदान

दुबई में फांसी की कगार पर खड़ी बांदा की शहजादी: पिता से फोन में की आखिरी बार बात

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘बाढ़ त्रासदी’ पर संभाली ज़मीनी कमान: चप्पे-चप्पे पर मदद पहुंचाने की कवायद

City News Uttar Pradesh

शादी के सात वचन नहीं निभाया : प्रेमी के साथ हो गई फरार

City News Uttar Pradesh

तेईस करोड़ 58 लाख़ की लैब ‘कोमा’ में : बांदा में ‘परोसा’ जा रहा है जहर !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़