- ब्यूरो रिपोर्ट
बलिया। उच्च न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को बेल्थरारोड तहसील के गौरा ग्राम पंचायत में भीटे पर अवैध कब्जा करने वाले चार भाइयों के मकानों को एसडीएम ने जमीदोंज करा दिया। मौके पर भीमपुरा और नगरा पुलिस के साथ तहसीलदार व लेखपालों की टीम मौजूद रही। इस कार्रवाई के बाद भू-माफियाओं में हड़कंप मचा है।
– यह है पूरा प्रकरण
बेल्थरारोड तहसील के गौरा गांव की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर 2010 में तहसील न्यायालय में वाद दाखिल किया गया था। तहसीलदार न्यायालय द्वारा बेदखली का आदेश दिया गया था। उसके बाद गांव के ही वादी श्रीकांत शर्मा द्वारा उच्च न्यायालय में भीटे पर बने सदलू, खरभान, धन्नजय व रमेश प्रजापति पुत्रगण बानू के मकान को गिराने की अपील की गई थी। उच्च न्यायालय ने मामले में 7 फरवरी 2024 से पूर्व अवैध कब्जे को गिराकर रिपोर्ट तलब किया है।

इसके तहत एसडीएम बेल्थरारोड एआर फारुखी, तहसीलदार पंकज शाही ने प्रतिवादी को मकान खाली कराकर स्वयं गिराने की नोटिस दी थी। प्रतिवादी ने अपने घर से सामान निकालकर खाली कर दिया था। दिए गए समय पर एसडीएम व तहसीलदार भीमपुरा व नगरा पुलिस के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। देखा कि सदलू आदि का परिवार खेत में तिरपाल डालकर अपना सारा सामान रखा था। यह देख अधिकारियों ने उनको जेसीबी उपलब्ध कराकर कहा कि आप खुद ही अपना घर अपने हिसाब से दो दिन में गिरा लो, ताकि ईंट आदि कामयाब हो जाए। नहीं तो हमको गिरवाना पड़ेगा। कहकर पूरी फोर्स लौट गई। इसके बाद सदलू आदि ने जेसीबी से अपना मकान खुद ही गिरवाना शुरू कर दिया।

गौरा ग्राम सभा में भीटे पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मकान को गिरवाने की प्रक्रिया के बाद एसडीएम बेल्थरारोड एआर फारूखी ने परिवार को खुले आसमान के नीचे देख कहा कि आप लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जैसे पोर्टल खुलता है आपका आवेदन कर कार्यवाही आगे बढ़ा दी जाएगी। सदलू और उसके भाई मकान खाली करने के बाद खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। चारों भाई खेत में कटरैन व तिरपाल आदि से घेरकर अपना सारा सामान रखकर उसमें रहने को मजबूर हो गए हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
