City News Uttar Pradesh
बांदा पीडब्लूडी का गढ्ढा मुक्ति घोटाला : बन गया "बंदर बांट की नाच मेरी छमिया" !
उत्तर प्रदेश

बांदा पीडब्लूडी का गढ्ढा मुक्ति घोटाला : बन गया “बंदर बांट की नाच मेरी छमिया” !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड सड़कों को गढ्ढा मुक्ति के नाम पर भ्रष्टाचार की जो कथित रणनीति बनाई वह दुस्साहस पूर्ण चौंकाने वाली है। पाठक गण भी इसे जान हैरानी में पड़ जायेगे। जानिये कि इन सड़कों की निविदाएं कैसे कर “बंदर बांट की नाच मेरी छमिया” का इतिहास रचा जा रहा है !

बांदा पीडब्लूडी का गढ्ढा मुक्ति घोटाला : बन गया "बंदर बांट की नाच मेरी छमिया" !
Banda PWD pit release scam: has become “the dance of monkey distribution”!

प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्ढा मुक्ति के लिए बांदा-बहराइच राज्य मार्ग की सात लाख, बांदा-बबेेरू तिंदवारी राज्य मार्ग की चार लाख, फतेहपुर-बबेरू-अतर्रा-नरैनी-करतल राज्य मार्ग की पांच लाख, जनपदीय मार्ग बबेरू की 4.50 लाख, बडोखर खुर्द मार्ग की तीन लाख, ग्रामीण मार्ग कमासिन की छह लाख, बबेरू की आठ लाख, बिसंडा की तीन लाख, बडोखर खुर्द की 4 लाख की निविदाएं हुई। यह निविदाएं मानक से 35 फीसदी कम दरों पर की गई हैं। यानि सड़क के मरम्म्तीकरण में महज 34 लाख खर्च होंगे। सरकारी धन का बंदर बांट करने का यह कोई नई रंगरेलियां नहीं हैं। “भ्रष्टाचार की छमियां” नें पहले भी “ठुमके लगाये हैं”।

बांदा पीडब्लूडी का गढ्ढा मुक्ति घोटाला : बन गया "बंदर बांट की नाच मेरी छमिया" !
Banda PWD pit release scam: has become “the dance of monkey distribution”!

जनपद की बांदा-बबेरू सड़क निर्माण के लिए शासन ने 44 करोड़ का बजट जारी किया था। विभाग ने महज आठ लाख का काम कराया और शेष राशि अतिरिक्त मद में दिखाकर हजम कर ली। इसके अलावा अन्य कई सड़कों में मरम्मतीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई। शिकायत पर पिछले दिनों महालेखा परीक्षक (सीएजी) की छह सदस्यीय टीम ने जांच की। उधर, शासन के आदेश पर आयुक्त आरपी सिंह ने कमेटी का गठन कर जांच कराने के आदेश दिए।

बांदा पीडब्लूडी का गढ्ढा मुक्ति घोटाला : बन गया "बंदर बांट की नाच मेरी छमिया" !
Banda PWD pit release scam: has become “the dance of monkey distribution”!

लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड के “अधिशाषी अभियंता राज मुथिरिया घपले की बह रही धारा” के आरोपों से “मुकर” जाते है। उनके अनुसार निविदाएं संभावित आंकलन के आधार पर की जाती हैं। बाद में निर्माण का बजट बढ़ जाता है। इसीलिए बजट की शेष राशि शासन की गाइड लाइन के मुताबिक वापस नहीं की गई। गड्ढा मुक्ति का काम लगभग पूरा हो गया है। वह पेमेंट देख समझकर कर रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda – डीएम आनन्द द्वारा चुम्मा चुम्मा पर सख्ती : एसडीएम व सीओ देंगे रिपोर्ट, नहीं हो रहा अवैध खनन व ओवरलोडिंग।

City News Uttar Pradesh

यूपी: अभी भी बन सकते हैं निकाय चुनाव के मतदाता, नाम जुड़वाने के लिए अपनानी होगी यह प्रक्रिया

City News Uttar Pradesh

पशु विभाग विभाग आयोजित करेगा एक दिवसीय मण्डलीय पशु आरोग्य मेला

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ…

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में दिनदहाड़े अस्पताल जा रही नर्स से सामूहिक दुष्कर्म: चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

Coronavirus Update : यूपी में कुछ कम होता दिखा कोरोना संक्रमण,  24 घंटे में 21,331 नए केस, 278 लोगों की मौत …

ब्रेकिंग न्यूज़