23.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट जेल गैंगवार का बड़ा राजफाश : मोबाइल फोन पर बात करते हुए शार्प शूटर अंशुल दीक्षित ने ढेर किए थे दोनों कुख्यात …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूट धाम मंडल की चित्रकूट जेल में हुए गैंगवार का बड़ा राजफाश एक अफसर और सुरक्षा कर्मियों ने किया है। कैराना पलायन के मुख्य आरोपित दुर्दांत मुकीम काला और माफिया मुख्तार के रिश्ते के भांजे व करीबी मेराज अली को ढेर करते समय शार्प शूटर अंशु दीक्षित मोबाइल फोन पर बात करते हुए अपशब्द बोल रहा था।


दोनों को मारने के बाद काफी देर तक जेल परिसर में पिस्टल लहराते हुए घूमता रहा और फोन पर किसी से बातचीत में खुद को जल्द बाहर निकलवाने की बात को लेकर जिद पर अड़ा दिखा। बंधक बनाए पांच कैदियों को जब उसने मान मनौव्वल के बाद छोड़ा तो पुलिस ने घेरकर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके पास से घटना के समय इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, लेकिन यह राज दबा लिया गया। बताते हैं, बंधक कैदियों पर पिस्टल ताने अंशु के चंगुल से उन्हें तरकीब से छुड़ाया नहीं जाता तो वह कई और को मार सकता था।


बंदी रक्षकों में नहीं थी पास जाने की हिम्मत : जेल के एक बंदी रक्षक के मुताबिक, हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अंशु का रौद्र रूप देखकर किसी की उसके पास जाने के हिम्मत नहीं पड़ी थी। उस पर खून सवार था। एक जेल अफसर ने बताया कि वो वारदात को अंजाम देने से पहले खुद के फोन से किसी के साथ बातचीत में ढेर किए गए अपराधियों को लेकर उन्मादी विवादित टिप्पणियां कर रहा था। वह लगातार जेल के पीसीओ से भी बेरोकटोक बातें करता था। गैंगवार के करीब एक घंटे बाद पहुंचे अधिकारी अंशु का खूनी खेल देखकर डर गए थे। हर कोई बंधक बनाए गए कैदियों की जान बचाने को फिक्रमंद था।


पहले दो, फिर तीन बंधक छोड़े थे : एक जेल अधिकारी के मुताबिक, काफी मान मनौव्वल के बाद उसने पहले दो कैदियों को छोड़ा था। फिर करीब आधा घंटा तक तीन कैदियों को लेकर बैरक में ही बैठा रहा। बार-बार उन्हें मार डालने की धमकी दे रहा था। जब उसको नहीं मारने का आश्वासन दिया गया तो उसने दूसरे कैदियों को रिहा किया। सभी कैदियों के चंगुल छूटने के बाद उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा गया तो उसने पुलिस पर फायङ्क्षरग शुरू कर दी। उसके पास गोलियों का जखीरा था। अफसर ने कहा कि अंशु को मारा नहीं जाता तो वह कई और को मार डालता।


न्यायिक जांच बताएगी हकीकत : गैंगवार और मुठभेड़ के अंदरूनी राज न्यायिक जांच से और सामने आएंगे। अफसरों की ओर से मुख्यमंत्री को भेजी गई रिपोर्ट की सच्चाई भी क्रास चेकिंग में पता चलेगी। जेल प्रशासन ने न्यायिक जांच के लिए डीएम को पत्र लिखा हैै।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा सुप्रीमों ने सर्वसमाज के लिए दिल से किया काम : विदित …

कभी 3 मर्डर कर उजाड़ा था एक हंसता-खेलता परिवार, आज हिस्ट्रीशीटर ने कनपटी पर गोली मारकर खुद को उड़ाया

वोट चोर गद्दी छोड़ो: बांदा में कांग्रेस नें खोला मोर्चा, चला हस्ताक्षर अभियान

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : चित्रकूट में संजय सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- भाजपा को बुंदेलखंड नहीं सिर्फ कैराना का दिखता है पलायन

City News Uttar Pradesh

मतदाताओं से बात कर रही पुलिस फोर्स, निडर रहने की अपील

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग की नाकामी पर मंत्री से गरजे विधायक प्रकाश: कहा लगाम लगाइये या हमें थमाइये

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़