24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : प्रेमी जोड़े को बंधक बनाकर कुल्हाड़ी के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार …

 

– बीजपुर थाना क्षेत्र के धरतीडाड़ गांव स्थित मंदिर में दर्शन करने गए थे युवक और युवती

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

सोनभद्र । बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिदूर के टोला धरतीडाड़ स्थित मोटकी पहाड़ी पर शनिवार दोपहर युवक को बंधक बनाकर लकड़ी काटने आए तीन युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।


बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शनिवार को अपने मंगेतर के साथ धरतीडाड़ गांव के मोटकी पहाड़ी पर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करने आई थी। पूजन के बाद दोनों मंदिर से नीचे जंगल के रास्ते वापस लौट रहे थे, तभी कुल्हाड़ी से लैस तीन युवक लकड़ी काटने के लिए मौके पर पहुंचे। युवती के मंगेतर को कुल्हाड़ी के बल पर धमकाकर बंधक बना लिया और युवती को कुछ दूर झाड़ियों में खींच ले गए। जान से मार देने की धमकी देकर तीनों युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए।


युवती के पिता ने रविवार की सुबह पुलिस को तहरीर दिया कि उसकी बेटी की शादी जिस व्यक्ति से होने वाली है उसके साथ हनुमान मंदिर दर्शन-पूजन करने गई थी। जहां लकड़ी काटने आए तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही बीजपुर के थाना प्रभारी देवतानंद सिंह ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और घटनास्थल पर पहुंचे। गोपनीय जानकारी करने के बाद पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले तीनों युवकों की पहचान कर ली। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।

इस मामले में पुलिस ने बभनी थाना क्षेत्र के झापर गांव निवासी श्यामलाल पुत्र रामकुंवर पनिका, मुन्नीलाल पनिका पुत्र रामभजन पनिका और बीजपुर थाना के धरतीडाड़ गांव निवासी अंगद केवट पुत्र रामगणेश केवट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की विवेचना दुद्धी सर्किल के क्षेत्राधिकारी रामाआशीष यादव को सौंपी गई है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सावन की सोमवती आमावस्या : परिवहन विभाग की भक्तों पर बरसेगी कृपा

नवरात्रि पर अर्ध निर्मित देवी मंदिर के निर्माण के संकल्प के साथ शुरू हुई पूजा

मंत्री रामकेश नें सम्मेलन को बनाया मनभावन : नारी वंदन अधिनयम की किया व्याख्या

City News Uttar Pradesh

हापुड़ में वकीलों पर पुलिस लाठीचार्ज का विरोध : अधिवक्ताओं ने दिया धरना, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

बांदा में दो अरब की 94353 वर्ग मीटर सरकारी भूमि पर कब्जे: प्रशासन खाली कराने में नाकाम

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा जेल के बैरक नंबर 15 में रहेगा मुख्तार अंसारी, राजा भैया व अतीक अहमद यहां रहे कैद … 

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़