25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम आनंद की अध्यक्षता में हुई राजनितिक दलों की बैठक : बूथों के लिए सपा और बसपा ने दिए सुझाव
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद की अध्यक्षता में हुई राजनितिक दलों की बैठक : बूथों के लिए सपा और बसपा ने दिए सुझाव …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधान सभा चुनाव के लिए मतदेय स्थलों को अंतिम रूप देने की तैयारियां जारी हैं। इस काम में राजनीतिक दलों के सुझाव और आपत्तियां ली जा रहीं हैं। इसके लिए आयोजित बैठक में सिर्फ सपा और बसपा ने ही कुछ सुझाव और आपत्तियां दी हैं।

डीएम आनंद की अध्यक्षता में हुई राजनितिक दलों की बैठक : बूथों के लिए सपा और बसपा ने दिए सुझाव
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम आनंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई दलों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। उन्हें मतदेय स्थलों के प्रस्तावों के बारे में बताया गया। साथ ही कहा गया कि इसमें किसी को कोई आपत्ति हो या सुझाव देना हों तो दें, ताकि उस पर विचार करने के बाद अंतिम रूप दिया जा सके।

 बूथों के लिए सपा और बसपा ने दिए सुझाव
सपा और बसपा के प्रतिनिधियों ने कुछ सुझाव पेश किए। इन्हें जांच और परीक्षण के लिए संबंधित तहसीलों को भेजा गया है। डीएम ने निर्वाचन आयोग के आदेशों का हवाला देकर बताया कि 7 सितंबर तक मतदेय स्थलों की सूची को अंतिम रूप दिया जाना है।


पहली जनवरी 2022 के आधार पर वोटर लिस्टों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पहली नवंबर से शुरू करने के निर्देश आयोग ने दिए हैं। पहली जनवरी 2022 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएंगे।

डीएम आनंद की अध्यक्षता में हुई राजनितिक दलों की बैठक : बूथों के लिए सपा और बसपा ने दिए सुझाव
डीएम ने राजनीतिक दलों से कहा कि इस काम में सहयोग करें। बूथवार अपनी पार्टी के बीएलए (बूथ लेविल एजेंट) नियुक्त कर लें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद का प्रयास : महिला सशक्तीकरण करण हो कारगार …

महुआ की खुशबू, आदिवासियों की खुशहाली: चित्रकूट के जंगलों में खिली आजीविका की आशा

City News Uttar Pradesh

मरौली झील बना पौध रोपण का बागवां : जिले में 38 लाख प्राण वायु प्लांट का रोपण

Banda : अधिकारियों की अक्ल पर ताला, लाखों लूटा पर तालाब बने हैं कबाड़ा !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे अब नहीं झुलायेगा यात्रियों को झूला

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा ‘विकास’ का फिर ‘छक्का’: 22 करोड़ 67 लाख की परियोजनायें मंजूर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़