28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद सिंह नाराज : खंड विकास अधिकारी हैं लापरवाह ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मनरेगा श्रमिकों के पंजीकरणका कार्य बेहाल है। इसपर डीएम खंड विकास अधिकारियों से नाराज हैं। उन्होने संबंधित अधिकारियों पर सख्ती की हैं। कहा हैं की नौ दिन चले अढ़ाई कोस की गति से काम चला तो कड़ी प्रशासनिक कार्यवाई करेगे।


श्रम विभाग कई कल्याणकारी योजनाएं चला रहा है। इनका लाभ पाने के लिए विभाग में पंजीकरण जरूरी है। जिले में अभी तक 90 दिन का कार्य पूर्ण करने वाले करीब 50 फीसद श्रमिकों का ही पंजीकरण हो पाया है। ब्लाकवार स्थिति देखें तो तिदवारी, नरैनी व जसपुरा सबसे फिसड्डी हैं। मनरेगा में हर वर्ष हजारों श्रमिकों को काम दिया जाता है। योजना से जल व पर्यावरण संरक्षण सहित विकास के कई कराए जा रहे हैं। योजना के श्रमिकों को सरकार रोजगार देने के साथ ही कई सुविधाओं से लाभान्वित करती है। इसके लिए 90 दिन का कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीकरण कराना पड़ता है।


वित्तीय वर्ष 2021-22 में 6490 मनरेगा श्रमिकों को 90 दिन का रोजगार पूरा कराया गया है। इन श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीकरण कराया जा रहा है। लेकिन वित्तीय साल के पांच माह बीत गए, अभी तक करीब 50 फीसद श्रमिकों का ही पंजीकरण हो पाया है। पंजीकरण के लिए विभाग ने ब्लाकवार लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें सभी आठ ब्लाकों को शत-प्रतिशत पंजीयन कराने के निर्देश डीएम आनंद सिंह नें दिये थे।


मौजूदा रिपोर्ट के मुताबिक पंजीयन कराने में तीन ब्लाक फिसड्डी हैं। इनमें तिदवारी ने 1793 के सापेक्ष महज 234, नरैनी ब्लाक ने 646 में 296 व जसपुरा ब्लाक में 598 में 173 श्रमिकों का ही पंजीयन कराया है। इस लापरवाही पर डीएम आनंद नाराज हैं। सभी खंड विकास अधिकारियों से शीघ्र लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : कोरोना की लहर, डीएम नें पालिका पर कसी जिम्मेदारी की लगाम …

चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा: घाटी में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो की मौत, 45 लोग घायल

बांदा सदर में विपक्ष की सियासत ‘बासी कढ़ी में सौंवा उबाल’: विकास बनाम अफवाह !

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत ने उठाई आवाज: ‘अन्न दाता’ को तुरंत ‘मुआवजा’ की मांग

महोबा : बना रहे थे डकैती डालने की योजना, आ गई पुलिस, पांच आरोपित पहुंच गए जेल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की मंत्री से ऊर्जा पालिटिक्स: विपक्ष की बत्ती कर रहे गुल, सत्ता का करंट फुल !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़