27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत ने उठाई आवाज: 'अन्न दाता' को तुरंत 'मुआवजा' की मांग
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत ने उठाई आवाज: ‘अन्न दाता’ को तुरंत ‘मुआवजा’ की मांग

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में “बेमौसम बारिश” और “तेज आंधी” ने “किसानों की मेहनत पर पानी फेर” दिया है। खेतों में “लहलहाती गेहूं और अन्य रबी फसलें” अब “बर्बादी की तस्वीर” बन चुकी हैं। इस “प्राकृतिक आपदा” ने “अन्नदाता को आर्थिक संकट” के गहरे “कुएं में धकेल” दिया है।

पूर्व विधायक दलजीत ने उठाई आवाज: 'अन्न दाता' को तुरंत 'मुआवजा' की मांग

इसी बीच भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने इस गंभीर स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। कहा कि यह सिर्फ फसल का नुकसान नहीं,बल्कि किसानों की सालभर की मेहनत और उम्मीदों का टूटना है। तेज बारिश और आंधी के चलते खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह से गिर गईं या खराब हो गई हैं।

पूर्व विधायक दलजीत ने उठाई आवाज: 'अन्न दाता' को तुरंत 'मुआवजा' की मांग

जिन किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, उनके सामने अब आर्थिक संकट और गहरा गया है। गांवों में हर तरफ एक ही तस्वीर नजर आ रही है ‘भीगी फसलें, टूटी उम्मीदें और परेशान किसान”। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन को इस आपदा को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मांग की प्रभावित क्षेत्रों का तुरंत सर्वे कराया जाए, किसानों को फसल बीमा का भुगतान जल्द हो और विशेष राहत पैकेज घोषित किया जाए। उन्होंने साफ कहा कि अगर समय रहते मदद नहीं मिली, तो किसान पूरी तरह टूट जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर चलाया : स्थिति “तू डाल डाल मैं पात पात” पाया

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की चारों सीटों पर भाजपा नें ओल्ड इज गोल्ड की अपनाई रणनीति

Banda : घोर कलयुग, चाचा नें भतीजी से किया दुष्कर्म, पुलिस नें किया गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी ने सबसे बातचीत करना किया बंद: बदलता रहता है करवटें

डीएम नगेन्द्र प्रताप नें लूटी महफिल: वाकपुटता से अनुराग हुये निहाल

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर नें ‘लोकतंत्र के भगवान’ की किया पूजा: बताया ‘सपा’ ही उनकी सबसे ‘बड़ी पुजारी’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़