27.6 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जहरखुरानों ने गुजरात से लौटे दो हलवाइयों को लूटा, टेंपो से लेकर जा रहे थे घर, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश

जहरखुरानों ने गुजरात से लौटे दो हलवाइयों को लूटा, टेंपो से लेकर जा रहे थे घर, जांच में जुटी पुलिस

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के अतर्रा क्षेत्र गुजरात से घर लौट रहे दो हलवाइयों को टेंपो चालक और उसके तीन साथियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दो लाख रुपये, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। जहरखुरान दोनों को टेंपो से फेंककर चले गए।
बिसंडा थाना क्षेत्र के तेंदुरा गांव निवासी ललकराम उर्फ मुखिया और पुत्तू गुजरात के राजकोट में मिठाई बनाने का काम करते हैं। शुक्रवार की रात दोनों महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन से अतर्रा रेलवे स्टेशन पर उतरे। यहां से रात करीब दो बजे स्टेशन से टेंपो बुक कर गांव के लिए निकले।
रेलवे फाटक के पास तीन और लोग टेंपो में सवार हो गए। रास्ते में टेंपो चालक और अन्य ने मिलकर दोनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों के मोबाइल फोन, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड और करीब दो लाख रुपये लूटकर सड़क किनारे फेंक कर भाग गया।

जहरखुरानों ने गुजरात से लौटे दो हलवाइयों को लूटा, टेंपो से लेकर जा रहे थे घर, जांच में जुटी पुलिस
Poisoners robbed two confectioners who returned from Gujarat, were going home from tempo, police engaged in investigation

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों को बेहोश देखकर परिजन को जानकारी दी। परिजन ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों गंभीर रूप से घायल भी थे। डॉक्टर ने उनके साथ मारपीट की आशंका जताई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने दोनो के परिजन से पूछताछ की।
ललकराम की पत्नी सुमन ने बताया फरवरी में पति और पुत्तू गुजरात गए थे। वहां से निकलने पर उन्होंने दोनों के पास सामान और करीब दो लाख रुपये होने की जानकारी दी थी। इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जहरखुरानों की पहचान करने के लिए रेलवे स्टेशन पर टेंपो चालकों से पूछताछ की जा रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शासन भी कर लेता हैं अच्छा मजाक: सफाई नीति दर्शाती है यह बात !

City News Uttar Pradesh

नेत्र ज्योति पर संकट के बादल: नहीं मिट रहा संकट औऱ पीड़ा

City News Uttar Pradesh

बाघ ने मचाई दहशत: दो मवेशियों का किया शिकार, हाथियों के साथ उतरी ‘वन विभाग’ की टीम !

ओवरलोडिंग पर चला चाबुक : संयुक्त टीम ने पकड़े पांच ट्रक- एक ट्रैक्टर किया सीज …

City News Uttar Pradesh

सपा का विधान सभा ‘सर्वे’ कार्ड: विधायक विशंभर, अशोक एवं दीपा पर ‘दांव’ !

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन को सूचना विभाग नें दिया झटका : प्रेस वार्ता में उजागर हुआ “नाकारापन” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़