( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )
सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में रविवार को बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं, बिजली गिरने से दो बच्चों समेत 16 की मौत हो गई है और 27 लोग झुलस गए हैं। करीब 200 मवेशियों की भी मौत हो गई है।

बारिश के दौरान बिजली गिरने से कानपुर देहात के पुखराया में देवराहट के कलुवाताला गांव निवासी बालकिशन (15), मूसानगर नयापुरवा के अशोक कुमार की पत्नी भूरी देवी (30), असेवा गांव के पप्पू (26), गौरी रज्जन के समीर उर्फ छोटू (15), चांदापुर गांव के रामस्वरूप की पत्नी किशोरी देवी (50) की मौत हो गई और चार लोग झुलस गए। कानपुर नगर के सजेती क्षेत्र के मऊनखत गांव में सत्यवीर निषाद (20) की बिजली गिरने से मौत हो गई है, जबकि घाटमपुर के चंदापुर में तीन छात्राएं झुलस गईं। घाटमपुर, सजेती और भीतरगांव क्षेत्र में 39 मवेशियों की बिजली गिरने से मौत हो गई।

उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के बैदरा गांव में बिजली गिरने से मिर्च के खेत की रखवाली करने गए दीपांशु (10) पुत्र संतोष और उसकी चचेरी बहन आराध्या (नौ) पुत्री स्व. प्रमोद की मौत हो गई। फतेहपुर में बिजली गिरने से कौंडर गांव की सोनिया (54) पत्नी शिवनारायण विश्वकर्मा और बदलेवा गांव निवासी मथुरा प्रसाद (37) की मौत हो गई। बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव की रामकली (70) पत्नी रामकिशोर की मौत हो गई।

चौडगरा के साईं गांव में बिजली की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। वहीं गोविंदपुर निवासी ननकू (17) पुत्र छम्मी, गुजरिया (49) पत्नी कंधई, ननका (55) व दीनदयाल (60) झुलस गए। चांदपुर थानाक्षेत्र के भिखनीपुर गांव निवासी कौशल्या देवी (55) तथा गाजीपुर थानाक्षेत्र के बरूहा निवासी दिनेश पाल (36) की मौत हो गई। गोविंदपुर निवासी ननकू (17) पुत्र छम्मी, गुजरिया (49) पत्नी कंधई, ननका (55) व दीनदयाल (60) झुलस गए। चौडगरा के साईं गांव में एक भैंस की मौत हो गई। हमीरपुर के बिवांर थानाक्षेत्र के उपरी गांव में बकरी चराने गए बिंदा प्रसाद (70) की तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से मौत हो गई है।

अतरार गांव में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह झुलस गई। फर्रुखाबाद के राजेपुर में बिजली गिरने से पौधरोपण के काम में लगे सात मजदूरों समेत नौ लोग झुलस गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। जालौन के महेवा, कदौरा व कालपी क्षेत्र में बारिश के साथ बिजली गिरने से 147 बकरियों, एक भैंस की मौत हो गई। हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के सगरापुर में धान की रोपाई कर रहे अंकित (20) पर बिजली गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
