
- विनोद मिश्रा
बांदा। विकास के नाम पर एक पूरे गांव की जिंदगी ठप कर दी गई। थाना मटौंध के ग्राम खहरा में रेलवे विभाग द्वारा अंडरब्रिज का निर्माण शुरू होते ही गांव का एकमात्र रास्ता बंद कर दिया गया। पिछले एक महीने से 2000 से ज्यादा ग्रामीण अपने ही गांव में कैद हैं। न राशन आ रहा है, न मरीज अस्पताल जा पा रहे हैं। शनिवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने बांदा प्रशासन और रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन कर ‘या तो रास्ता दो या ट्रैक जाम’ का ऐलान कर दिया। ग्रामीणों का दर्द साफ झलक रहा था।
उनका कहना है “खहरा की पहचान ही इसी रास्ते से है। पीढ़ियों से हम यहीं से आते-जाते” हैं। बिना वैकल्पिक रास्ता दिए पुल बना दिया और हमें चारदीवारी में बंद कर दिया। बरसात दस्तक दे चुकी है। गांव की स्थिति और बदतर हो गई है। घरों में में भूख का संकट है। आटा, दाल, सब्जी खत्म है। दुकानदार भी गांव तक सामान नहीं ला पा रहे। बुखार, डायबिटीज और गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल ले जाना नामुमकिन हो गया है। कई लोग घर पर ही तड़प रहे हैं। बच्चे स्कूल, किसान मंडी और मजदूर काम पर नहीं जा पा रहे। पूरा गांव जनपद मुख्यालय से कट गया है।
ग्राम निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया, “डीएम साहब को 2 बार एप्लीकेशन दे चुके। रेलवे के सीएम से लेकर स्टेशन मास्टर तक को लिखा। सब कागज में दबा दिया। कोई अधिकारी गांव का हाल देखने तक नहीं आया। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने कड़ा फैसला लिया। उन्होंने कहा, “अगर 48 घंटे में वैकल्पिक रास्ता या कोई समाधान नहीं हुआ तो हम सभी महिला-पुरुष, बच्चे-बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पर बैठ जाएंगे। ट्रेनें रोक देंगे। फिर जो होगा उसकी जिम्मेदारी रेलवे और प्रशासन की होगी।” विचारणीय यह है की एक महीने से शिकायत के बाद भी डीएम और रेलवे अधिकारी मौन क्यों हैं ? क्या किसी मरीज की मौत के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी? ग्रामीणों की मांग है कि तुरंत अस्थाई रास्ता खोला जाए या निर्माण में तेजी लाकर आवागमन शुरू किया जाए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
