31.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में बाढ़ का तांडव सवा सौ गांवों के संपर्क मार्ग बहे, हाईवे पर पांच फीट पानी
उत्तर प्रदेश

बांदा में बाढ़ का तांडव सवा सौ गांवों के संपर्क मार्ग बहे, हाईवे पर पांच फीट पानी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यमुना नदी का जलस्तर प्रलय की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार को यह खतरे के निशान से करीब दो मीटर ऊपर बह रहा है। इसके कारण कानपुर से चिल्ला हाईवे पर पांच फीट पानी आ जाने से आवागमन बंद कर दिया गया है।

बांदा में बाढ़ का तांडव सवा सौ गांवों के संपर्क मार्ग बहे, हाईवे पर पांच फीट पानी
The orgy of flood in Banda flowed through the contact roads of one hundred and fifty villages, five feet of water on the highway

बाढ़ प्रभावित पैलानी क्षेत्र के तकरीबन 110 गांवों के संपर्क मार्ग बह गए हैं। वहीं, 30 से अधिक गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। प्रशासन की ओर से बाढ़ में फंसे ग्रामीणों के आवागमन के लिए स्टीमर व नाव की व्यवस्था की गई है। यहां 17 बाढ़ चौकियों के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस क्षेत्र के नांदादेव गांव का पुरवा, शंकरपुरवा और गडोला गांव पूरी तरह से पानी से घिर गए हैं। इन्हें खाली करा लिया गया है। इस इलाके के दो दर्जन से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

बांदा में बाढ़ का तांडव सवा सौ गांवों के संपर्क मार्ग बहे, हाईवे पर पांच फीट पानी
The orgy of flood in Banda flowed through the contact roads of one hundred and fifty villages, five feet of water on the highway

प्रशासन की ओर सेएनडीआरएफ को बुलाया गया है। वहीं, केन नदी स्थिर होने से कुछ राहत है। क्षेत्र के जसपुरा, चिल्ला, पैलानी, तारा खजूरी, दोहतारा, नरी, सिंधन कला, अदरी, लसड़ा, मरझा, पड़ेरी, नांदा देव, पडोरा, पिपरोदर, अमचौली, गंडोला सहित तीस गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गांव के संपर्क मार्गों में पानी आ गया है।

बांदा में बाढ़ का तांडव सवा सौ गांवों के संपर्क मार्ग बहे, हाईवे पर पांच फीट पानी
The orgy of flood in Banda flowed through the contact roads of one hundred and fifty villages, five feet of water on the highway

पैलानी क्षेत्र में करीब 150 हेक्टेयर पर खड़ी फसल नष्ट हो गई है। चारों तरफ पानी दिखाई दे रहा है। ऐसे में रात दिन बचाव कार्य के साथ खाना पहुंचाया जा रहा है। खासतौर पर निचले क्षेत्रों से हटाकर लोगों को ऊंचाई पर लाया गया है। प्रभावित लोगों को स्कूलों में रखा गया है।

बांदा में बाढ़ का तांडव सवा सौ गांवों के संपर्क मार्ग बहे, हाईवे पर पांच फीट पानी
The orgy of flood in Banda flowed through the contact roads of one hundred and fifty villages, five feet of water on the highway

जिलाधिकारी अनुराग पटेल का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर नजरें गड़ाए हैं। जिन गांवों का संपर्क टूट गया है वहां पर आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। मंडलायुक्त आरपी सिंह ने कहा कि केन, बेतवा, यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। मंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसान समस्याओं का “गा रहा सैरा”: प्रशासन कर रहा अनसुनी !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नें गुस्से का “अलापा राग” : स्वच्छता समिति समीक्षा में सब मिला अस्वच्छ !

City News Uttar Pradesh

अपर जिला सहकारी अधिकारी की मौत से खलबली: गर्मी या हार्ट अटैक से मौत ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार !

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य विभाग की तबादला एक्सप्रेस : मंडल से 40 चिकित्सकों का गैर जनपदों में हुआ स्थानांतरण

इन्फ्लूएंजा की कागजों में तैयारी, कहीं धोखा न दे जाएं वेंटीलेटर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़